भयंकर गर्मी के बीच इन राज्यों में होगी चमक गरज के साथ बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

WEATHER UPDATE: भारत में दिन प्रतिदिन गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और बढ़ते तापमान की वजह से अब लोगों की परेशानियां भी बढ़ रही है। राजधानी दिल्ली में बीते दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था वहीं बिहार का तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के पार था।

उत्तर प्रदेश बिहार समिति कई राज्यों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वही नॉर्थ ईस्ट के कुछ इलाकों में बारिश के वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बढ़ते गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कई जगहों पर बारिश होने की आशंका जताई है वहीं कई जगहों पर तापमान बढ़ेगा।

उत्तराखंड और पंजाब सहित इन राज्यों में होगी बारिश(WEATHER UPDATE)

अगले 24 घंटे में गिलगिट-बाल्टिस्तान, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश मे चमक गरज के साथ तेज बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है वहीं कई जगह पर बर्फबारी का संभावना भी जताया गया है।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने का संभावना मौसम विभाग ने जताया हैं। बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का संकेत जताया गया है। वही हरियाणा राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बूंदाबांदी होने की संभावना जताया गया है।

whatsapp channel

google news

 

Also Read:Health News: पीरियड के दौरान भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां, वरना शरीर को हो सकता है गंभीर नुकसान

उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का दौर जारी रह सकता है। मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात और दिल्ली के तमाम हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। यहां बादल भी गरजने के आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही कोस्टल आंध्र प्रदेश और केरल में 1 या 2 जगहों पर हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

Share on