Mango Juice Benefits: गर्मियों में आम के जूस का सेवन करना होता है अमृत समान, जानें इसके फायदे

Mango Juice Benefits: आम को फलों का राजा कहा जाता है और गर्मियों के सीजन में आम का फल बड़े पैमाने पर मिलता है।आम खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं क्योंकि आम का फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

बच्चे हो या बुजुर्ग सभी आम को बेहद ही शौक से खाते हैं। आम के इन्हीं गुणों के चलते इसे फलों के राजा कहा जाता है। आम में रस बेहद मीठा होता है इसमें चीनी मिलाने की आवश्यकता नहीं होती है।

कच्चा आम पोषक तत्वों से होता है भरपूर (Mango Juice Benefits)

Mango Juice Benefits

इसमें विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, आयरन, पोटैशियम व अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं और बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करते हैं।

आम का जूस पीने से मिलने वाले फायदे

कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक

whatsapp channel

google news

 

आम में विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है। जो व्यक्ति की इम्यूनिटी को बेहतर करने में सहायक होता है। यह शरीर में लो डेनसिटी वाले लिपोप्रोटीन को कम करने में मददगार होता है। लिपोप्रोटीन को खराब कोलेस्ट्रॉल माना जाता है, क्योंकि ये नसों को ब्लॉक करने का कार्य करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन खराब होता है और हार्ट संबंधी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।

बीपी को नियंत्रित करने में मददगार

आम के रस में पोटेशियम की पाया जाता है मात्रा होती है। इसकी वजह से आपका बीपी कंट्रोल करने में आम का रस सहायक होता है। आम का जूस पीने से आपके कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर दबाव नहीं पड़ता है।

Also Read:  पुराना कूलर करेगा AC की तरह काम, इन टिप्स को करें फ़ॉलो, गर्मी में कूल कूल हो जाएगा कमरा

आंखों के लिए फायदेमंद

इस जूस में कैरोटेनॉयड्स और विटामिन ए काफी मात्रा में पाई जाती है, जो सीधे तौर पर आपकी आंखों की रोशनी के लिए बेहतर होती है। विटामिन ए एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है और रेटिना के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करता है

आम के जूस से आपके शरीर को विटामिन सी प्राप्त होता है। आम के जूस से विटामिन सी की करीब 60 फीसदी आवश्यकता को पूरा किया जा सकता है। इसके साथ ही विटामिन सी आपके आपकी इम्यूनिटी पावर को बेहतर करती है।

ब्लड सर्कुलेशन को करें नॉर्मल

हालांकि आम के रस में आयरन की मात्रा बहुत अधिक नहीं है, लेकिन यह लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देने और एनीमिया के लक्षणों को रोकने में सहायक हो सकता है।

एसिडिटी को कम करने में सहायक

आम का रस प्रकृति रुप में एलकलाइन (क्षारीय) होता है। इसकी वजह से ये आम का जूस आंतों की एसिडिटी के स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकता है।

Also Read:Health News: पीरियड के दौरान भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां, वरना शरीर को हो सकता है गंभीर नुकसान

पाचन में सुधार करता है

एक्सपर्ट की मानें तो पाचन क्रिया को बेहतर करने के लिए आप आम के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसमें रेचक गुण होते हैं, जो आपकी गट हेल्थ को बेहतर करते हैं और मल को आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं।

Share on