राजनीति में एंट्री करने वाले हैं MS Dhoni? BJP नेताओं के साथ वायरल हुई तस्वीरें; सियासी चर्चा तेज

Ms Dhoni Viral Photos: महेंद्र सिंह धोनी इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान है इसके साथ ही क्रिकेट जगत में उनका खूब नाम देखने को मिलता है। हालांकि आजकल महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। एक बार फिर सबके चहेते धोनी सुर्खियों में बने हुए हैं और इस बार सुर्खियों में बने रहने का कारण क्रिकेट नहीं बल्कि कुछ और है। सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का भाजपा नेताओं के साथ तस्वीर वायरल हो रहा है जिसको देखकर सियासी चर्चा तेज है।

भाजपा नेताओं के साथ वायरल हो रहा है MS DHONI की तस्वीर

गृह मंत्री अमित शाह के रांची आगमन के दौरान भाजपा नेता उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर गए थे और उसे समय महेंद्र सिंह धोनी भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। क्रम में तीन नेताओं के साथ उनकी मुलाकात भी हुई। महेंद्र सिंह धोनी का BJP नेताओं के साथ मुलाकात करने का लोग कई मायने निकल रहे हैं वहीं कुछ लोगों का कहना है कि धोनी राजनीति में आने वाले हैं।

भाजपा नेताओं ने धोनी के साथ खिंचवाई फोटो

रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश रांची के विधायक क सिंह और कांके के विधायक समरी लाल ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात किया। क्रिकेट क्षेत्र से रिटायरमेंट लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को सबसे पहले भाजपा ज्वाइन करने का ऑफर भारतीय जनता पार्टी ने ही दिया था।

Also Read: मार्केट में तहलका मचाएगी Royal Enfield HIM-E electric,बेजोड़ फीचर्स के साथ कीमत होगी कम,जाने यहां

whatsapp channel

google news

 

उसे समय भाजपा के नेता सांसद संजय सेठ ने कहा था कि हमें काफी अच्छा लगेगा अगर महेंद्र सिंह धोनी राजनीति ज्वाइन करते हैं। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी का इस पर कोई भी बयान सामने नहीं आया था।

अपने फिटनेस का ख्याल रखते हैं महेंद्र सिंह धोनी

धोनी अपने फिटनेस का पूरा ख्याल रखते हैं इसलिए वह क्रिकेट के साथ-साथ अन्य भी कई तरह की खेल खेलते हैं। अभी कुछ समय पहले महेंद्र सिंह धोनी का टेनिस खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अंदाजा आप लगा सकते हैं कि वह अपने फिटनेस को लेकर कितना एक्टिव रहते हैं।

इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी खेतों में भी काम करते हैं। खेतों में काम करते हुए उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। धोनी को गोल्फ और टेनिस खेलने बहुत पसंद है। इंटरनेशनल क्रिकेट से विदा लेने के बाद वह अब सिर्फ आईपीएल खेलते हुए नजर आते हैं।

Share on