Viral News: भारत के इस राज्य में 16 साल से फ्री में खिलाया जाता है खाना, रोजाना 500 से अधिक लोग खाते हैं खाना

Viral News : भारत में दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। आज के समय में बिना फायदे के कोई किसी को ₹1 भी नहीं देना चाहता है। वहीं दूसरी तरफ जबलपुर के संस्कारधानी का एक ऐसा संगठन है जो पिछले 16 साल से लोगों को फ्री में खाना खिला रहा है। जी हां यह बिल्कुल सच बात है यहां पर 500 से अधिक जरूरतमंदों को रोजाना फ्री में खाना खिलाया जाता है।

Viral News: जबलपुर का यह संगठन फ्री में खिलता है खाना

इस समिति के सदस्य रणजीत सिंह ने जानकारी दिया कि पिछलें 16 साल से यहां भंडारा लगाकर जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जाता है। यहां पर रोजाना 350 से लेकर 550 तक लोग खाना खाने आते हैं। कई दिन 1000 से अधिक लोगों को फ्री में खाना खिलाया जाता है।

Also Read: कभी साइकिल से घर-घर पहुंचाते थे दूध, आज डेयरी कंपनी खोल अमूल-मदर को टक्‍कर दे रहे वेद राम

खाना में कई तरह के मेनू होते हैं शामिल

जबलपुर के संस्कारधानी के सिद्ध घाट में रोज दोपहर को एक समय का भजन लोगों को फ्री में कराया जाता है। भोजन में खिचड़ी, दाल-चावल, पूरी सब्जी आदि पकवान लोगों को दिया जाता है। अगर कोई त्यौहार रहता है तो विशेष तरह का पकवान बनाया जाता है। त्योहार के दिन खीर पनीर छोले और कई पकवान बनाए जाते हैं।

whatsapp channel

google news

 

Viral News: 16 साल पहले शुरू हुआ था यह संगठन

रंजीत ने जानकारी दिया कि उन्होंने 10 लोगों के साथ 16 साल पहले यह संगठन शुरू किया था। लेकिन अभी संगठन में 35 लोग जुड़ चुके हैं। जब मीडिया ने रंजीत से रोजाना होने वाले खर्च के बारे में जानकारी मांगा तो उन्होंने बताया कि यह संगठन आपस में चंदा करके अपने निजी खर्चे से रोजाना यहां के भंडारे का संचालन करता है। हैरानी की बात यह है कि एक महीने का खर्चा ₹1,00,000 तक पहुंच जाता है फिर भी यह भंडारा जारी रखा गया है।

जानिए कहां से भंडारा शुरू करने की मिली प्रेरणा

रंजीत ने कहा कि मैंहर में स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में एक बाबा रहते थे, वह अमावस और पूर्णिमा के दिन सिद्ध घाट आते थे और वह अक्सर कहते थे कि फालतू खर्च बंद करो और गरीबों को दान दो। बाबा की बात मानकर 2007 में रंजीत ने इस समिति का शुरूआत किया। कोरोना जैसे महामारी में भी इस भंडारे को बंद नहीं किया गया।

Share on