सरकार ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, पक्का घर के साथ मिलेगें सालाना इतने रुपए, जाने कैसे

MP Election 2023: चुनावी मौसम चल रहा है, ऐसे में सरकार के द्वारा लगातार जनता को खुश करने का प्रयास किया जा रहा है। पूरे देश में महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से कई तरह की नई स्कीम चलाई जा रही है। मध्य प्रदेश में भी चुनाव होना है और अब बीजेपी सरकार के द्वारा अपना घोषणा पत्र जारी किया गया है। घोषणा पत्र में सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए कई तरह की घोषणा की गई है। सरकार ने कहा है कि लाडली बहनों को पक्का मकान दिया जाएगा और साथ ही साथ आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार इस बार एक लाख महिलाओं को लाडली बहन योजना के लाभ के साथ ही पक्के मकान दिए जाएंगे। सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं के हित में कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है।

MP Election 2023: महिलाओं को दिया जाएगा कौशल प्रशिक्षण

बात अगर महिलाओं की करें तो बीजेपी सरकार के द्वारा घोषणा पत्र में जानकारी दिया गया है और कहा गया है कि 15 लाख ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिलाओं को लखपति बनाने के लिए यह कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

क्या है लाडली बहन योजना

बता दे की लाडली बहन योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश की महिलाओं को हर साल ₹12000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत जनरल, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग और विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि दी जाती है।

whatsapp channel

google news

 

लाडली बहन योजना का लाभ उठाने के लिए उम्र सीमा

सरकार के द्वारा इस योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं की उम्र 21 साल से लेकर 60 साल तक रखी गई है। बता दे कि यह योजना विवाहित विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए लाई गई है। टैक्स पेयर महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं। इसका लाभ उठाने के लिए महिलाओं की वार्षिक आय 2.5 लख रुपए से कम होनी चाहिए।

Also Read: Xiaomi ने लांच किया दाढ़ी साफ करने वाली मशीन MIJIA Electric Shaver S302, जाने कीमत

Share on