होली में क्यों पहना जाता है सफेद रंग का कपड़ा? क्या है इस रंग का महत्व

Holi 2024: होली हिंदुओं का मुख्य त्यौहार है और बड़े धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया जाता है.फाल्गुन के महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन होली का त्यौहार मनाया जाता है. लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना देते हैं. इस साल 25 तारीख को होली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा.

होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है और कहा जाता है इस दिन अच्छाई की बुराई पर जीत हुई थी.होली को शांति प्यार और भाईचारे का त्यौहार भी कहा जाता है और अक्सर देखा जाता है कि लोग इस दिन सफेद रंग का कपड़ा पहनते हैं.क्या आप जानते हैं सफेद रंग का कपड़ा पहनने का क्या महत्व है?

सफेद रंग के कपड़े पहनने का इतिहास(Holi 2024)

पुरानी कथा के अनुसार होली के 1 दिन पहले होलिका दहन किया जाता है और कहा जाता है कि राजा हिरणकश्यप के बेटे प्रहलाद को विष्णु की भक्ति काफी प्रिया थी लेकिन हिरणकश्यप अपने बेटे को विष्णु की भक्ति नहीं करने देना चाहता था. इसलिए उन्होंने अपने बेटे को आग में जलन का फैसला किया. लेकिन भगवान विष्णु ने प्रहलाद को बचा लिया था और उसे दिन बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी. सफेद रंग को शांति का प्रतीक कहा जाता है इसलिए होली के दिन लोग इसे पहनते हैं.

whatsapp channel

google news

 

ठंडक का एहसास कराता है

होली का त्योहार बसंत ऋतु में मनाया जाता है और बसंत ऋतु के आगमन होने से गर्मी की शुरुआत हो जाती है. कड़ी धूप में गहरे रंग के कपड़े पहनने से लोगों को गर्मी महसूस हो सकती है इसलिए लोग सफेद रंग का कपड़ा पहनते हैं ताकि उन्हें रंगो का आनंद उठाने के साथ ठंडक महसूस हो.

Also Read:school holidays : मैंने महाशिवरात्रि जन्माष्टमी पर भी दी है छुट्टी, अफवाह फैलाने वालों पर नीतीश कुमार ने की बड़ी कटाक्ष

शांति का प्रतीक

होली का त्योहार और सफेद रंग दोनों ही शांति का प्रतीक माना जाता है. इस दिन लोग यही वजह है कि सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं और सफेद रंग के कपड़े पर रंग तेजी से उभरता है साथ ही सफेद रंग का कपड़ा सकारात्मक का प्रतीक होता है.

Share on