महाशिवरात्रि के दिन महादेव को लगाए इन पांच चीजों का भोग, प्रसन्न हो जाएंगे महादेव, पूरी होगी मनोकामना

Mahashivratri 2024: हिंदू धर्म में धूमधाम से महाशिवरात्रि का त्योहार हर साल मनाया जाता है. शिव भक्त पूरे साल महाशिवरात्रि का इंतजार करते हैं. इस साल 8 मार्च को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाएगा. इस दिन आप कुछ खास चीजों का महादेव को भोग लगाएंगे तो महादेव आप पर प्रसन्न हो जाएंगे.

कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर के पंडित बृजेश मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि महादेव के पूजन में बेल को बहुत ही शुभ माना जाता है. शिवजी को बेल चढ़ाया जाता है जिससे भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं.

महाशिवरात्रि के दिन महादेव को इन चीजों से लगाए भोग(Mahashivratri 2024)

भांग के पकोड़े : महादेव को भांग के पकोड़े का भोग लगाया जाता है इससे महादेव प्रसन्न होते हैं. भांग का पकोड़ा का भोग लगाने से महादेव तुरंत आपके मनोकामना को पूर्ण करेंगे.

मालपुआ का भोग लगाना: महाशिवरात्रि के दिन पूजा करते समय आप महादेव को घर पर बनी देसी घी से बनाए गए मालपुए का भोग लगाए. महादेव को मालपुआ काफी पसंद है और मालपुआ का भोग लगाने से महादेव प्रसन्न होते हैं.

whatsapp channel

google news

 

भांग और पंचामृत का नवैध भोग: महाशिवरात्रि के दिन महादेव को पूजा के साथ भांग और पंचामृत के नवैध भोग के रूप में लगा सकते हैं. इसमें चीनी मखाने और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें.

Also Read:लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए अब सरकारी दफ्तरों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, घर बैठे होगा काम

इन सब के साथ आप ठंडाई से भी महादेव को भोग लगा सकते हैं. महादेव का ठंडाई से गहरा संबंध है. आप अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए दूध भांग और चीनी के साथ-साथ इसमें काजू बादाम सौंफ इलायची पिस्ता आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे महादेव प्रसन्न होते हैं. महाशिवरात्रि को इन सब चीजों का भोग लगाए.

Also Read:Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार इन गलतियों के वजह से लोग बार-बार पड़ते हैं बीमार, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ऐसा !

Share on