राजस्थान के राजकुमार से प्यार कर बैठी थी लता मंगेशकर, शादी से पहले टूट गया दोनों का रिश्ता

सुर कोकिला सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने आज 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा (Lata Mangeshkar Died) कह दिया। लता मंगेशकर अपने प्रोफेशनल लाइफ (Lata Mangeshkar Life Story) को लेकर जितनी चर्चाओं में रहती थी, उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही खबरों का केंद्र बनीं। 92 साल की लता दीदी ने अब तक शादी नहीं की थी। लता मंगेशकर ने 36 भारतीय भाषाओं में गाने गाए। उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार (Lata Mangeshkar Award) पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Lata Mangeshkar Raj Singh Dungarpur

लता दीदी के नाम दर्ज है कई खिताब

सुर कोकिला लता मंगेशकर उर्फ लता दीदी भारत की पहली ऐसी महिला थी, जिन्होंने लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में भारत की ओर से संगीत की दुनिया में परफॉर्म किया था। दुनिया भर में नाम कमा चुकी लता दीदी को भी प्यार हुआ था, लेकिन शादी (Lata Mangeshkar Marriage Story) के मंडप पर पहुंचने से पहले ही उनका प्यार (Lata Mangeshkar Love Story) अधूरा रह गया और दोनों अलग हो गए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लता मंगेशकर की शादी ना होने के दो कारण थे। पहली वजह हर कोई जानता है कि बेहद कम उम्र में ही उन्हें अपने भाई बहनों को संभालना पड़ा और उनकी एजुकेशन से लेकर उनके करियर में स्थिरता लाने में उनका लंबा जीवन व्यतीत हुआ।

whatsapp channel

google news

 

Lata Mangeshkar Raj Singh Dungarpur

जब लता दीदी को हुआ प्यार

लता मंगेशकर की शादी का मुद्दा कई बार खबरों में रह चुका है। ऐसा नहीं था कि लता दीदी के मन में शादी करने का विचार नहीं आया था। लता दीदी को प्यार हुआ लेकिन जिस से प्यार हुआ उनका साथ नसीब में नहीं था। लता दीदी को दिवंगत क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राज सिंह डूंगरपुर (Lata Mangeshkar Raj Singh Dungarpur Love Story) से प्यार हुआ था। राज सिंह लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के बेहद करीबी दोस्त थे। राज सिंह राजस्थान के शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे। उस दौरान तत्कालीन राजा स्वर्गीय महारावल लक्ष्मण सिंह जी के छोटे बेटे राज सिंह डूंगरपुर थे।

Lata Mangeshkar Raj Singh Dungarpur

लता मंगेशकर और राज सिंह डूंगरपुर की प्रेम कहानी

सुर की दुनिया में सम्राज्ञी का खिताब हासिल कर चुकी लता मंगेशकर अपने भाई हृदयनाथ मंगेशकर के करीबी दोस्त राज सिंह को दिल दे बैठी। उनकी ज्यादातर मुलाकाते भाई के घर पर ही होती थी। यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और धीरे-धीरे यह मुलाकात प्यार में बदल गई। राज सिंह लता मंगेशकर को मिट्ठू कहकर बुलाते थे।

Lata Mangeshkar Raj Singh Dungarpur

परिवार को नामंजूर था ये रिश्ता

लता मंगेशकर और राज सिंह दोनों की शादी की खबरें भी सुर्खियों में आई। दोनों शादी की प्लानिंग भी कर रहे थे, लेकिन जब राज सिंह ने अपने घर वालों को इस बारे में बताया, तो उनके पिता महारावल लक्ष्मण सिंह जी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने इसके पीछे का कारण यह बताया कि लता एक शाही परिवार से ताल्लुक नहीं रखती। ऐसे में वह उनके परिवार की बहू नहीं बन सकती। महारावल लक्ष्मण सिंह अपने बेटे की शादी किसी आम लड़की से नहीं करना चाहते थे।

Lata Mangeshkar Raj Singh Dungarpur

महारावल लक्ष्मण सिंह के फैसले के बाद राज सिंह डूंगरपुर में लता के शादी के सपने को एक पल में ही तोड़ दिया और वह अपने पिता के सम्मान का हवाला देते हुए उनके फैसले को मान गए और उन्होंने लता दीदी से अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। इस दौरान उन्होंने भी आजीवन शादी ना करने का फैसला किया। वही लता दीदी ने भी राज सिंह की तरह आजीवन शादी न करने का फैसला किया। दोनों ने अपने पूरे जीवन में शादी का दामन तो नहीं था, लेकिन जिंदगी भर दोस्त बनकर साथ रहें।

Share on