5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं लता मंगेशकर, हृदयनाथ मंगेशकर से था दीदी का खास नाता

देश की स्वर कोकिला और भारत रत्न से सम्मानित सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Died) ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। सिनेमा जगत के साथ-साथ यह भारत के लिए भी बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई कर पाना देश के लिए नामुमकिन है। कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद दीदी की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। 8 जनवरी को लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां लगभग बीते 1 महीने से वह डॉक्टरों की निगरानी में थी।

लता मंगेशकर का निधन

वही आज उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया, लेकिन इसी दौरान उनका निधन (Lata Mangeshkar Pass Away) हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड सहित समूचे विश्व में मातम पसर गया है। दीदी की आवाज और उनके व्यक्तित्व के प्रशंसक देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फैले हुए हैं। ऐसे में लता दीदी के निधन से उनके परिवार के साथ उनके प्रशंसकों को भी गहरा शोक दिया है।

कौन है लता मंगेशकर का परिवार

बात लता मंगेशकर के परिवार की करें तो बता दे लता मंगेशकर का परिवार (Lata Mangeshkar Family) बेहद बड़ा है। लता मंगेशकर तीन बहनों (Lata Mangeshkar Sister) और एक भाई (Lata Mangeshkar Brother) में सबसे बड़ी है। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के कदमों पर ही चलते हुए उनके भाई बहनों ने भी संगीत की दुनिया में कदम रखा और हर किसी ने अपने-अपने सुर संगीत के साथ अपनी पहचान खड़ी की और दुनिया में अपना दायरा बढ़ाया।

whatsapp channel

google news

 

Lata Mangeshkar Family

भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी लता दीदी

देश की दिग्गज और मशहूर गायिका लता मंगेशकर अपनी माता-पिता की सबसे बड़ी बेटी थी। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर मशहूर संगीतकार थे और उनकी मां शिवंती मंगेशकर एक हाउसवाइफ थी। उनका संगीत की दुनिया से कोई खासा लगाव नहीं थी। यही वजह थी की उन्हें गाने का भी शौक नहीं था।

Lata Mangeshkar And Asha Bosle

लता मंगेशकर के बाद मीना खड़ीकर का जन्म हुआ था। बड़ी बहन होने के नाते लता ने मीना का खासा ख्याल रखा। 90 साल की मीना खड़ीकर आज भारतीय मराठी और हिंदी भाषा की पार्श्व गायिका के तौर पर दुनिया भर में मशहूर है। इसके अलावा 88 साल की आशा भोंसले उनकी दूसरे नंबर की बहन है। आशा की आवाज का जादू वैसे तो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। आशा भोसले ने अपने सुर संगीत से दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है।

Lata Mangeshkar

कौन है उषा मंगेशकर

इसके बाद उनकी तीसरी बहन उषा मंगेशकर 86 साल की है। संगीत की दुनिया में उपा मंगेशकर का सिक्का अच्छा चलता है। उषा मंगेशकर ने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, भोजपुरी, गुजराती और नेपाली सभी भाषाओं में गाना गाया है।

Lata Mangeshkar Family

हृदयनाथ मंगेशकर कौन है

इसके अलावा लता मंगेशकर का एक भाई भी है, जिसका नाम हृदयनाथ मंगेशकर है। हृदयनाथ मंगेशकर 84 साल के हैं और अपनी चारों बहनों के लाडले है। संगीत की दुनिया में हृदयनाथ मंगेशकर का नाम भी खासा जाना पहचाना जाता है। संगीत निर्देशक के रूप में फिल्म जगत में उन्होंने अपने नाम की पहचान अपने दम पर खड़ी की है।

Share on