Pankaj Udhas Death: गजल गायक पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सास, कल अंतिम संस्कार

मशहूर गजल सम्राट पंकज उधास की 72 साल में निधन हो गया है। उनके मृत्यु की खबर की पुष्टि उनकी बेटी नायाब उधास ने कर दी है। नायब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया के उनके पिता पंकज उदास अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। नायाब द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में ऐसा लिखा था कि लिखा है कि ‘बेहद दुख के साथ हमें यह आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

पंकज उधास की पीआर टीम के द्वारा ऐसा बताया गया की गजल सम्राट सुबह तकरीबन 11:00 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस लिए। दरअसल उनकी कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी, इस वजह से उन्हें 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर गजल सम्राट पंकज उधास के चले जाने से म्यूजिक जगत में माता छा गया है। उनके फैंस बेहद भावुक हो गए हैं। वहीं सभी सिलेबस भी नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

कल होगा अंतिम संस्कार : Pankaj Udhas Death

पंकज उधास का अंतिम संस्कार कल यानी मंगलवार को किया जाएगा। उनके निधन से हर कोई बेहद ही दुखी है। इनके निधन की खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। म्यूजिक कंपोजर और सिंगर शंकर महादेवन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि पंकज का जाना म्यूजिक जगत के लिए बेहद ही नुकसानदायक है, जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। वही सोनू निगम ने भी पंकज उधास के निधन पर बेहद भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है।

whatsapp channel

google news

 
Share on