अनुष्का शर्मा के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी, इस बार बेटे का हुआ जन्म, क्या रखा है नाम; जानें

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 20 फरवरी 2024, 9:25 अपराह्न

Anushka sharma baby boy:अनुष्का शर्मा के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है। बता दें कि 15 फरवरी को अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है।

Anushka Sharma Second Baby: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है। बता दें कि 15 फरवरी को अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। यह जानकारी अनुष्का शर्मा ने आज इंस्टाग्राम पर दी है। अनुष्का शर्मा ने आज इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि भगवान की दया से और बड़ों की आशीर्वाद से हमारे घर 15 फरवरी को बेटा का जन्म हुआ है। वमिका का भाई आ गया है जिसका नाम अकाय रखा गया है। हम आपसे आशीर्वाद और अकाय के सुंदर भविष्य के लिए दुआओं की उम्मीद करते हैं

बता दें कि अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंट होने की खबरें काफी लंबे समय से मीडिया में बनी हुई थी। 15 फरवरी को इन खबरों पर मोहर लगाते हुए अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। यह दूसरी बार है जब अनुष्का शर्मा के घर नन्ही किलकारी गूंजी है। इससे पहले अनुष्का शर्मा की बेटी वमिका का जन्म हुआ था अब फिर से अनुष्का शर्मा के घर एक नन्हा मेहमान आया है। अनुष्का शर्मा के इस खबर के बाद बॉलीवुड के सभी सितारे उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Rituraj Singh Death: जानिए क्या है कार्डियक अरेस्ट के लक्षण, जिसकी वजह से हुई एक्टर ऋतुराज सिंह की निधन

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।