Nasa की साइंटिस्‍ट ने खोज निकाला एलियंस का ‘पता’, बताया- हमारे सौर मंडल में यहां पर है इनका ठिकाना

Discovered Aliens address: एलियंस का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार कम कर रही है। हालांकि अब तक इनका सटीक पता नहीं लगाया जा सका है, लेकिन हाल ही में अमेरिका की एजेंसी नासा के वैज्ञानिक ने दावा किया है कि एलियंस हमारे सोलर सिस्टम में मौजूद है। वह जिस ग्रह पर हो सकते हैं, वह पृथ्वी के बेहद करीब है। ऐसे में वह ग्रह कौन सा है? और कहां इनका पता साइंटिस्ट ने लगाया है, आइये हम आपको इस बारे में डिटेल में बताते हैं।

नासा के साइंटिस्ट ने एलियन को लेकर किया बड़ा दावा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के एक रिसर्च साइंटिस्ट डॉक्टर मिशेल टेलर ने शुक्र ग्रह पर जीवन के संभावित संकेत को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने इन सब सकेंतों का एक सिद्धांत भी प्रस्तावित किया है। हाल ही में अपने द सन को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दावा किया है कि- जिन स्थितियों में मानव जीवन संभव हो जाता है, ऐसे बादलों वाले ग्रह पर छिपे हुए जीवन के संकेत नजर आ रहे हैं।

शुक्र ग्रह एसिड के घने बादलों से ढका हुआ है, जिसकी सतह का तापमान 475 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया है। बता दे शुक्र ग्रह का वातावरण ऐसे संकेत दिखता है, जो तभी नजर आते हैं जब ग्रह पर कोई बैक्टीरिया हो। यही वजह है कि उन्होंने यहां से मिलने वाले संकेतों के बारे में भी जानकारी साझा की।

ये भी पढ़ें- Chandrayaan 3 Live: सच है चांद पर दाग वाली बातें, जानें मून पर कहां और कैसे बने इतने गड्ढे और धब्बे

whatsapp channel

google news

 

उन्होंने बताया कि कार्बन डाइऑक्साइड से भरे शुक्र ग्रह के वातावरण में जीवन मौजूद हो सकता है। शुक्र ग्रह को पृथ्वी का जुड़वा भी माना जाता है। इसके बावजूद यहां पर इंसानों का रहना संभव नहीं है। इस दौरान मिशेल थेलर ने जो सिद्धांत दिया है, उसे यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लंदन के एक खगोल जीव विज्ञान प्रोफेसर डोमिनिक पॉपिनौ ने संदेहस्पद बताया है। कहा जा रहा है कि एलियंस का पता लगाने के लिए फिलहाल दूसरी जगह पर खोज की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर पॉपिनौ को लगता है कि शुक्र ग्रह पर जीवन की खोज होना मुश्किल है। जीवन पनपने के लिए लिक्विड वॉटर का होना सबसे जरूरी है। शुक्र ग्रह पर ऐसा इसीलिए नामुमकिन है, क्योंकि वह बहुत गर्म है। हालांकि दोनों ही वैज्ञानिक इस बात पर सहमत है कि हमारे सौरमंडल के बर्फीले चंद्रमाओं में सूक्ष्मजीव जीवन की मौजूदगी हो सकती है।

Share on