‘तुम सफेद चादर लपेटकर क्यों चली आती हो?’, जब लता मंगेशकर पर मारा जाता था ताना

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। 92 साल की उम्र में लंबी बीमारी से जंग लड़ते हुए उन्होंने दुनिया को अलविदा (Lata Mangeshkar Dies) कह दिया। बीते 8 जनवरी से लता मंगेशकर दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी, जहां एक डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी हेल्थ अपडेट साझा कर रही थी। वह 24 घंटे से लता दीदी की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया लेकिन इस दौरान उन्होंने अंतिम सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया। लता मंगेशकर भारतीय सिनेमा जगत का चेहरा है, जिसकी जगह कभी कोई दूसरा नहीं ले पाएगा। साल 1940 से 2019 तक चले 7 दशक में लता मंगेशकर ने हजार से ज्यादा हिंदी गाने (Lata Mangeshkar Hindi Song) गाए। लता मंगेशकर 36 से ज्यादा भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गाए चुकी है।

Lata Mangeshkar And GM Durrani

लता का संगीत सफर

संगीत की दुनिया में लता मंगेशकर का यह सफर इतना आसान नहीं रहा। उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई बार ताने भी सुनने पड़े। लता मंगेशकर के इस सफ़र से जुड़ा एक किस्सा जीएम दुर्रानी (Lata MangeshkarAnd GM Durrani) के साथ का भी है।

Lata Mangeshkar And GM Durrani

whatsapp channel

google news

 

यह किस्सा साल 1940 का है, जब म्यूजिक इंडस्ट्री में जीएम दुर्रानी का सिक्का बुलंदी पर था। इस दौरान जब भी कोई म्यूजिक डायरेक्टर उनके पास जाता, तो दुर्रानी उससे यही कहते कि- दुर्रानी का गाना चाहते हो तो अच्छी धुन बनाना सीख जाओ… वही एक बार लता मंगेशकर, नौशाद साहब और जीएम दुर्रानी के गाने की रिकॉर्डिंग चल रही थी। हालांकि दुर्रानी का शर्मीली सहज और विनम्रता से ठीक नहीं था।

Lata Mangeshkar And GM Durrani

लता को परेशान करने लगे दुर्रानी

दुर्रानी को लेकर कहा जाता है कि उनके साथ उनकी कामयाबी का फितूर भी बोलता था, जो उनके लहजे में साफ झलकता था। उस समय यह घटना जब हुई तो नौशाद साहब भी वहां मौजूद थे। उन्होंने बताया कि इस समय सिर्फ दो ही माइक होते थे। एक संगीतकार के लिए और दूसरा गायकों के लिए… इस तरह दुर्रानी और लता दोनों रिकॉर्डिंग के लिए आमने-सामने खड़े थे, जैसे ही दुर्रानी की लाइन पूरी हुई वह शरारत करने लगे।

Lata Mangeshkar And GM Durrani

इस किस्से के बारे में आगे उन्होंने बताया कि- मैंने उनसे बाद में कहा कि वह चुपचाप खड़े रहे और अपने मस्खरेपन से उस लड़की के काम में अड़चन ना डालें, क्योंकि वह लड़की नई थी और इससे उसका कॉन्फिडेंस डगमगा सकता था। लता दुर्रानी की हरकतों से घबराने की जगह उनसे नाराज हो रही थी।

Lata Mangeshkar And GM Durrani

लता के साथ इसके बाद दुर्रानी की एक और रिकॉर्डिंग हुई। रिकॉर्डिंग के दौरान दुर्रानी ने पुरानी हरकतें करना शुरू कर दिया। उन्होंने लता के पहनावे का मजाक उड़ाते हुए कहा- तुम रंगीन कपड़े क्यों नहीं पहनती, सफेद चादर को लपेटकर चली आती हो… इसके बाद लता ने जवाब देते हुए कहा- मैं सोचती थी कि ये आदमी मेरे पहनावे की जगह मेरे गायन पर ज्यादा ध्यान देगा.. इसके बाद लता दीदी ने फैसला कर लिया कि वह संगीतकार के साथ फिर कभी नहीं गायेंगी।

Share on