IPL 2024: खत्म हुआ रोहित शर्मा का 10 साल का सफर, हार्दिक पांड्या बने मुंबई इंडियंस के नए कप्तान

Mumbai Indians Captain 2024: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की नीलामी से पहले बड़ा फैसला ले लिया है। साल 2024 आईपीएल के लिए रोहित शर्मा के जगह हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया गया है। रोहित शर्मा 10 सालों तक मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे और उन्होंने पांच बार टीम को चैंपियन भी बनाया है।

Mumbai Indians Captain 2024 Hardik Pandya: पहले गुजरात टीम के कप्तान थे हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या इसके पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी किए थे और उन्होंने दो बार टीम को फाइनल तक पहुंचा। 2022 में गुजरात की टीम चैंपियन बनी और 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल में हार गई थी। रोहित शर्मा फ्रेंचाइजी के लिए आगामी सीजन में खेलते रहेंगे।

2013 में रोहित शर्मा बने थे मुंबई इंडियंस के कप्तान

रोहित शर्मा 2013 में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे और उनकी कंपनी में मुंबई ने अपनी पांच खिताब जीते। 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियन चैंपियन बनी। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में शानदार पारी खेली थी।

Also Read:Bihar News: आम आदमी की तरह बिहार के इस DM ने सरकारी अस्पताल में कराई पत्नी की डिलीवरी, बेटे का हुआ जन्म

whatsapp channel

google news

 

मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस महिला जयवर्धने ने कहा कि भविष्य की तैयारी के दिशा में यह एक बहुत बड़ा कदम है। मुंबई इंडियंस को सचिन से लेकर हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा तक हमेशा एक अच्छा नेतृत्व मिला है। भविष्य के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है और 2024 में हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी संभालेंगे।

हार्दिक पांड्या के कप्तान बनाए जाने से फैंस ने खुशी जाहिर की है। इस बीच नए कप्तान हार्दिक पांड्या का भी रिएक्शन सामने आया है। लंबे समय से सुनने में आ रहा था की हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले हैं लेकिन आज ऑफीशियली इसका अनाउंसमेंट हो गया।

Share on