Gold Mines: भारत में मिला सोने का भंडार, ये तीन जिले सुधारेंगे देश की अर्थव्यवस्था

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 02 मार्च 2023, 9:48 पूर्वाह्न

Gold Mines In India: भारत के खजाने में जल्दी बड़ा इजाफा होने वाला है। दरअसल जम्मू-कश्मीर में मिले लिथियम के खजाने के बाद अब भारत को देश के 3 जिलों में सोने का भंडार मिले है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया ने अपने ओडिशा के सर्वे में 3 जिलों में सोने के भंडार का खुलासा किया है। इस बात की जानकारी ओडिशा के खनन मंत्री प्रफुल्ल मलिक की ओर से साझा की गई है। इस दौरान उन्होंने अपने इस खुलासे में बताया कि सोने के यह भंडार देवगढ़, मयूरभंज और क्योंझर में मिले हैं।

Gold Mines

बता दें कि ओडिशा के खनन मंत्री प्रफुल्ल मलिक ने यह जानकारी विधानसभा में विधायक सुधीर कुमार सामल के सवाल के जवाब में साझा की है। इस दौरान उन्होंने अपने लिखित जवाब में यह बताया है कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और राज्य के खनन और भूविज्ञान निदेशालय ने अपने सर्वेक्षण में यह पाया है कि क्योंझर, देवगढ़ और मयूरभंज जिले में सोने के भंडार मिले हैं।

Gold Mines

कहां मिले हैं सोने के बड़े-बड़े भंडार

ताजा जानकारी के मुताबिक यह सोने के भंडार मयूरभंज में 4 जगहों पर देवगढ़ में एक जगह पर और क्योंझर में 4 जगहों पर मिले हैं। इस कड़ी में देवघर के अरदास में, क्योंझर में दिमिरिमुंडा, कुशकला, गोपीपुर और गोपुर में और मयूरभंज जिले के सुरियांगुडा, रुआंसिला, धुशूरा, पहाड़ी और जोशीपुरा क्षेत्र में मिले हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी जानकारी में यह भी बताया कि इन इलाकों में साल 1970 और 1980 में भी GSI ने सर्वे किया था, लेकिन उस दौरान इसके परिणाम नहीं जारी किए गए थे।

वही पिछले 2 सालों में हुए इन तीनों जिले के सर्वेक्षण में काफी कुछ मिला है। इन जगहों पर सोने के भंडार हैं। फिलहाल यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि इन तीनों जिलों में मिला सोने का भंडार कितना बड़ा है और यहां पर कितनी मात्रा में सोना मौजूद है। इस दिशा में जांच पड़ताल जारी है।

Gold Mines

हाल ही में जम्मू में मिले थे लिथियम के भंडार

याद दिला दे कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के रियासी में लिथियम का भंडार मिला था। इस दौरान जियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया यानी जीएसआई ने इस बात का खुलासा किया था कि यहां मिला लिथियम का भंडार 59 लाख टन का है। ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में लिथियम मिलने के बाद भारत अब लिथियम के मामले में किसी भी देश पर निर्भर नहीं है। लिथियम को दुनिया भर में वाइट गोल्ड के नाम से जाना जाता है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post