Diya Aur Baati Hum 2: ‘दिया और बाती हम’ सीरियल को लोगों ने खूब पसंद किया था। काफी लंबे समय तक यह सीरियल टीवी पर राज किया और लोग इसे खूब प्यार दिए। आज के समय में जहां सीरियल 4 से 5 महीने में ही बंद हो जाते हैं वहीं दूसरी तरफ ‘दिया और बाती हम’ ने दर्शकों के दिलों में बेहद जगह बनाई। ‘दिया और बाती हम’ में दीपिका सिंह और अनस रशीद मुख्य रोल मे थे। यह सीरियल 2016 में ऑफ एयर हो गया था।
फिर शुरू होगा दिया और बाती हम– Diya Aur Baati Hum 2
इस सीरियल में सूरज संध्या की कहानी लोगों को खूब पसंद आई थी। आज भी दर्शक इस एक्टर एक्ट्रेस को सूरज और संध्या के नाम से ही जानते हैं। आप अगर “दिया और बाती हम” देखना पसंद करते हैं तो यह आपके लिए खुशखबरी है। जी हां दिया और बाती हम का दूसरा सीजन लौट रहा है।
ये भी पढ़ें- कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा बनी माँ, पति संकेत ने दिखाई परी सी सुंदर अपनी बेटी की झलक
इस शो में दीपिका ने संध्या का रोल निभाया था वही अनस ने सूरज का रोल निभाया था। लेकिन दूसरे सीजन में कास्ट को लेकर बदलाव किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ‘दिया और बाती हम-2’ में एक्ट्रेस खुशी नजर आ सकती है वहीं मेल एक्टर की बात करें तो नवनीत मालिक और आशीष दीक्षित नजर आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 56 साल के अरबाज खान दुबारा करने जा रहे शादी, इस सुंदर हसीना से जल्द रचाएंगे दूसरी ब्याह
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ‘बातें कुछ अनकही सी’ ऑफ फेयर हो सकता है। हालांकि शो मार्क्स की तरफ से अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन दिया और बाती हम-2 के आने की खबर सुनकर फैंस काफी खुश है। यह शो लोगों को खूब पसंद आता है और लोग बेहद पसंद से बैठकर देखते हैं।
Share on