यहां मिलेगा सबसे सस्ते दाम पर सोना, बाजार से कम होगा रेट, सरकार देगी गारंटी, जाने डीटेल्स

SGB Scheme 2023-24: आप भी अगर सोना में निवेश करने वाले हैं तो आपको बस थोड़ा इंतजार करना होगा। 18 दिसंबर 2023 से सरकार द्वारा संचालित सावरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम(Sovereign Gold Bond)-2023-24 की अगली किस्त जारी की जाएगी। यहां पर आप बाजार से कम दाम में सोना आसानी से खरीद सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने अगली किस्त के लिए दाम तय कर दिया है।

SGB Scheme 2023-24: बस 5 दिन के लिए मिलेगा मौका

Sovereign Gold Bond Scheme की अगली किस्त 18 दिसंबर को खुलने वाली है जिसमें आप प्योर गोल्ड कम रेट में खरीद सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने सरकारी स्वर्ण बांड के लिए इश्यू प्राइस फिक्स्ड कर दिए हैं जो 1 ग्राम सोने की कीमत 6199 होगी। आप अगर गोल्ड में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो 5 दिन तक इसे आसानी से खरीद सकते हैं।

सितंबर के किस्त में कितना था प्राइस

केंद्र सरकार के द्वारा इस स्कीम में निवेश करने वालों को एक अच्छा रिटर्न दिया जाता है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार जो सोना भेजती है वह एक तरह का पेपर गोल्ड या डिजिटल गोल्ड होता है जिसक आपको सर्टिफिकेट दिया जाता है। इस सर्टिफिकेट आप किस रेट से कितने सोने की मात्रा खरीद रहे ये लिखा होता हैं।

Also Read: भारत से इन देशों के लिए चलती है ट्रेन, विदेश के लिए कैसे बुक की जाती है ट्रेन टिकट? जाने

whatsapp channel

google news

 

इस डिजिटल गोल्ड पर आपको रिटर्न मिलने की संभावना काफी अधिक होती है। दूसरे शब्दों में कहे तो ऐसी स्कीम के अंतर्गत गोल्ड बॉन्ड में निवेश किया जाता है जिसे रिजर्व बैंक आफ इंडिया के द्वारा जारी किया जाता है। Sovereign Gold Bond Scheme मैं आपको सालाना 2.5% का ब्याज मिलेगा जो एश्योर्ड रिटर्न होता है।

कैसे काम करती है यह स्कीम

बता दे की सरकार के इस स्कीम में आपको गोल्ड खरीदना होता है और उसके बराबर मूल्य का सावरेन गोल्ड बॉन्ड आपको जारी किया जाता है। इसका मेच्योरिटी पीरियड 8 साल का होता है लेकिन 5 साल के बाद इसमें बाहर निकलने का विकल्प आपको दिया जाता है। यह प्योर गोल्ड होता है और आपको इसमें किसी भी तरह का रिस्क नहीं उठाना पड़ता है।

Share on