झमाझम बारिश से दूर होगी तपती गर्मी, बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, ब्रजपात का भी अलर्ट जारी

Bihar weather update : बिहार में गर्मी के वजह से लोगों का हाल बेहाल है। तेज गर्मी ने सबका जीना मुहाल कर दिया है और लोग घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। लेकिन आज 4 मई को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं और मौसम ठंडा है। बिहार में बंगाल की खाड़ी की नमी युक्त हवा का प्रवेश होने वाला है जिसके वजह से मौसम बदलने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है। नमी युक्त हवा चलने से तापमान में गिरावट होगी। 6 से 9 मई तक पटना समेत बिहार के कई जिलों में तापमान में गिरावट होगा।

बिहार के इन 12 जिलों में होगी बारिश (Bihar weather update)

मौसम विभाग के द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार बिहार के राजधानी पटना, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार के कुछ हिस्सों में बारिश होगी और ब्रजपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके साथ ही भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके वजह से दक्षिणी भागों में मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

राज्य में चल सकती है तेज हवा

मौसम विभाग के द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार बिहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। किसानो और नविको को सावधान रहने का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज किया गया है। बांका का तापमान आज सबसे ज्यादा है और बांका में आज 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

शेखपुरा और मधुबनी में चलेगी भीषण लू

मौसम विभाग के पटना केंद्र के अनुसार आज शनिवार को शेखपुरा और मधुबनी में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार असम और उप हिमालय पश्चिम बंगाल के आसपास चक्रवर्ती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है जिसके वजह से मौसम में बदलाव आया है।

whatsapp channel

google news

 

बिहार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

  • पटना 39.7 23.7
  • गया 40.0 20.0
  • भागलपुर 39.3 20.2
  • मुजफ्फरपुर 36.8 22.7
Share on