भागलपुर में बनने वाले फोरलेन पुल की सभी बाधाएं खत्म, NOC मिलने के बाद जाने कब तक होगा पूरा तैयार

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 30 अगस्त 2022, 7:23 अपराह्न

बिहार (Bihar) के भागलपुर में गंगा नदी पर विक्रमशिला के समांतर बनने वाले फोरलेन पुल (Fourlane Bridge In Bhagalpur) में आने वाली सभी बाधाएं खत्म हो गई है। दरअसल इस फोरलेन पुल को वन एवं पर्यावरण विभाग (Forest and Environment Department) की ओर से हरी झंडी दिखा दी गई है, जिसके साथ ही विभाग ने एनओसी यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी कर दिया है। एनओसी के साथ ही अब समांतर पुल के निर्माण का कार्य भी जल्द ही शुरू हो जाएगा।

बिहार के भागलपुर में बनेगा फोरलेन पुल

भागलपुर में बनने वाले इस फोरलेन पुल के निर्माण कार्य का काम चयनित एजेंसी एसपी सिंगला संभालेगी। चयनित एजेंसी के साथ जल्दी एग्रीमेंट साइन कर वर्क आर्डर भी जारी कर दिया जाएगा। विभाग की ओर से इस मामले में आर्डर को जारी करने की तैयारी चल रही है। इस पुल का निर्माण कार्य मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट हाईवे की निगरानी में होगा। साथ ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पटना के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के मुताबिक वन एवं पर्यावरण विभाग से एनओसी भी मिल गया है, लेकिन अभी कुछ कागजी कार्रवाई बाकी है।

जानकारी के मुताबिक विभाग की ओर से इससे संबंधित कागजात अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। यह कागजात मिलने के बाद चयनित एजेंसी को वर्क आर्डर जारी किया जाएगा और अक्टूबर-नवंबर से इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

कब से शुरू होगा भागलपुर फोरलेन पुल का निर्माण कार्य

बता दें इस समांतर पुल को बनाने के लिए मोर्थ का भागलपुर और कार्यपालक अभियंता अभिनव कुमार सहित कई अन्य कर्मियों की पोस्टिंग भी कर दी गई है। साथ ही बरारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कार्यालय भी खोल दिया गया है। माना जा रहा है कि अक्टूबर-नवंबर तक इसके निर्माण कार्य को शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इस दिशा में चयनित एजेंसी एसपी सिंगला प्लांट लगाने सहित अन्य कार्यों की तैयारी में जुटी हुई है। इस फोरलेन पुल के निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य साल 2026 निर्धारित किया गया है।

क्या है भागलपुर फोरलेन पुल का का बजट

बात भागलपुर फोरलेन पुल के निर्माण में आने वाले बजट की करें तो बता दे पुल का निर्माण इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन मोड़ में बनेगा। ठेका एजेंसी को 1460 दिनों में यानी कुल 4 साल में इस पुल के निर्माण कार्य का जिम्मा सौंपा गया है। पुल बनाने का काम एजेंसी को टेंडर राशि से 3.75 प्रतिशत अधिक दर पर मिला है। इस पुल के निर्माण में राशि 958.38 करोड़ से 35.93 करोड़ ज्यादा यानी 994.31 करोड का खर्च अनुमानित माना जा रहा है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।