अक्षरा सिंह ने कर ली मोनोलिसा के पति से शादी? मांग में सिंदूर, गले में माला की तस्वीर पर लिखा- Jaanu I love you

Akshara Singh And Vikrant Singh Photos Viral: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन क्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। अक्षरा सिंह इस साल बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। ऐसे में हाल-फिलहाल अक्षरा सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद उन्होंने एक तस्वीर साझा कर तहलका मचा दिया है। इस तस्वीर में अक्षरा सिंह शादीशुदा गेटअप में नजर आ रही हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि तस्वीर में उनके साथ मोनालिसा के पति भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत भी है, जिन्होंने गले में वरमाला पहनी हुई है।

ये भी पढ़ें- मशहूर सिंगर सोनू निगम ने थामा भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का हाथ, एक साथ दोनों आए नजर, वायरल VIDEO देखें

क्या अक्षरा सिंह ने चुपके से कर ली शादी?

अक्षरा सिंह ने मोनालिसा उर्फ अंतरा विश्वास के पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ इस तस्वीर को शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। अक्षरा सिंह और विक्रांत दोनों ही दूल्हा दुल्हन के अवतार में नजर आ रहे हैं। दोनों ने गले में वरमाला पहनी है। वहीं तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अक्षरा सिंह के गले में वरमाला और माथे पर सिंदूर है। इस तस्वीर को अक्षरा सिंह ने जैसे ही साझा किया, इस पर कमेंट करने वालों की बौछार आ गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

whatsapp channel

google news

 

फैशन क्वीन अक्षरा सिंह ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- जानू आई लव यू… ऐसे में नेटीजंस में कमेंट कर काफी शॉकिंग रिएक्शन दिए हैं। किसी ने कहा- शादी कर लिए क्या… तो वहीं किसी ने पूछा- अब मोनालिसा का क्या होगा… किसी ने शादी की बधाई दी, तो किसी ने पूछा- यह शादी कब हुई, पार्टी क्यों नहीं दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

क्या है अक्षरा-विक्रांत की वायरल तस्वीर का सच

ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्षरा सिंह ने विक्रांत से सच में शादी नहीं की है, बल्कि यह तस्वीर उनकी अपकमिंग फिल्म से जुड़ी ,है जिसमें अक्षरा सिंह विक्रांत सिंह राजपूत के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली है। बता दे इससे पहले अक्षरा सिंह ने एक और पोस्ट किया था, जिसे शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने लिखा नया प्रोजेक्ट आज से शुभारंभ… रत्नाकर सर का बहुत धन्यवाद… साथ ही अनुराग जी को भी इस नई शुरुआत के लिए मैं धन्यवाद कहना चाहूंगी।

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह को मिला नया ‘हमसफर’, भोजपुरी के बाद अब बॉलीवुड में होगा फैशन क्वीन का जलवा!

अपने इस पोस्ट में अक्षरा सिंह ने विक्रांत सिंह राजपूत को भी टैग किया था और कहा था- हम और हमारी टीम को ऑल द बेस्ट हर-हर महादेव।

Share on