जेडीयू के दो कैबिनेट मंत्री, दो राज्य मंत्री मांगने से फंसा पेच, सुशील मोदी भी बन सकते है मंत्री

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 07 जुलाई 2021, 1:21 अपराह्न

दूसरी बार सत्ता मे आने के बाद आज पहली बार पीएम नरेन्द्र मोदी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। इस बार जदयू ने भी इसमें शामिल होने की बात खुद से आगे आकर कही है लेकिन इसके साथ ही जदयू ने चार मंत्री पद की डिमांड कर दी है। कहा जा रहा था कि भाजपा जदयू कोटे से कुल तीन मंत्री पद के लिए सहमत है, लेकिन अब चार मंत्री पद की मांग की जा रही- दो कैबिनेट मंत्री और दो राज्य मंत्री। अब फिर से यहाँ पर पेच फंसता हुआ नज़र आ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जेडीयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष आरसीपी सिंह बीजेपी के किसी बड़े नेता से मिले थे और कहा जा रहा था कि सबकुछ तय हो गया है, कहीं कोई असहमति नहीं है।

सूत्रों से ही यह खबर निकलकर सामने आई है कि बीजेपी अपने प्रमुख सहयोगी दल जदयू को दो कैबिनेट मंत्री पद देने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे मे भाजपा कोई बीच का रास्ता निकालने मे जुटी है। आज शाम मे कैबिनेट के बैठक होनी है। दोनों दलों के बीच सामंजस्यपूर्ण तरीके से इस बार कोई सहमति बन पाए, इसके लिए पार्टी भरसक कोशिश मे लगी हुई है। बहरहाल कैबिनेट मंत्री के लिए आरसीपी सिंह और ललन सिंह का नाम चर्चा मे लगातार बना हुआ है तो वहीं दो राज्यमन्त्री बनाए जाने पर सहमति हुई है, जिसमें कई नाम शामिल है। आरसीपी सिंह अभी दिल्ली मे है जबकि ललन सिंह पटना मे हैं।

सुशील मोदी बन सकते हैं मंत्री

रामनाथ ठाकुर, चंदेश्वर चंद्रवंशी , दिलेश्वर कामत और संतोष कुशवाहा का नाम राज्य मंत्री के लिए चर्चा मे लगातार बना हुआ है। इनमे से कोई दो राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं। इससे पहले साल 2019 मे जब दुसरी बार मोदी सरकार सत्ता मे आई थी तो लोजपा केंद्रीय मंत्रिमंडल मे शामिल हुई थी लेकिन जदयू ने इसे ठुकरा दिया था। तब पार्टी बीजेपी द्वारा दिए जा रहे मंत्री पद की संख्या से असंतुष्ट थी और इसलिए सीधे – सीधे उन्होंने बीजेपी के ऑफर को ठुकरा दिया था। इस बार मुख्य्मन्त्री नीतीश कुमार ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को सारी बातचीत की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि मंत्रिमंडल विस्तार में प्रधानमन्त्री मोदी जो चाहेंगे वही होगा। इस बार बिहार से बीजेपी के कुछ नेता भी केंद्र मे जा सकते हैं, जिसमें राज्य सभा सांसद सुशील मोदी के नाम की सबसे अधिक चर्चा है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।