अब अफसरशाही विवाद में कूदे नौकरशाह से नेता बने आरसीपी सिंह, कह दी ये बड़ी बात

बिहार की सियासत इन दिनों अफसरशाही के मुद्दे पर गर्म चल रही है। जब से समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने अफसर शाही को मुद्दा बना कर इस्तीफे की पेशकश की है, सियासत ने नया रुख ले लिया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनो तरफ से नेता राजनीति के अखाडे़ मे कूद पड़े हैं। मदन सहनी के इस्तीफे का मुद्दा अभी थमा भी नहीं था कि एक- एक कर अन्य मंत्री भी इस विवाद मे कूद पड़े हैं।

नीरज कुमार बबलू ने ये कहा

बिहार सरकार के ही भाजपा कोटे से वन पर्यावरण मंत्री और नीरज कुमार बबलू ने मंत्री मदन सहनी का समर्थन किया है। उन्होंने मीडिया से हुए बातचीत मे कहा कि मुख्य्मन्त्री नीतीश कुमार मंत्रियो और अधिकारियो को आमने सामने बिठाये और मंत्रियो को क्या समस्या हो रही है, इस पर सामने से बात होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता से मिलने -जुलने और उन्हें योजनाओ की जानकारी देने का काम विधायकों और मंत्रियो का होता है, जबकि कई बार अधिकारी मीडिया से हुए बातचीत मे सरकार के योजनाओ की जानकारी दे देते है और मंत्रियो को इसकी जानकारी बाद मे होती है। अगर जदयू के मंत्री आरोप लगा रहे हैं तो कुछ बात तो होगी, यही अगर भाजपा के मंत्री होते तो कुछ और ही कहा जाता।

आरसीपी सिंह के कहा …

मंत्री और अधिकारियों के बीच हो रही समस्या को लेकर अब जदयू के आरसीपी सिंह जो खुद भी नौकर शाह से मन्त्री बने हैं, ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जदयू तो आपका अपना घर है, अगर कोई नाराज है तो पार्टी से कहेगा। ये क्या बात हुई कि मीडिया के सामने कह दिया और हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियो और नेताओं को प्रशिक्षण लेना चाहिए, नेता की अपनी भूमिका है और अधिकारी की अपनी भूमिका है।

Also Read:  बिहार से विदेश कमाने जाने वालों की लगी कतार; जाने किस जिले के लोग पासपोर्ट बनवाने में सबसे आगे

बिहार मे अधिकारियो को पहले ऐसा कोई प्रशिक्षण नहीं मिलता था। समय- समय प्रशिक्षण होने से ऐसी छोटी – मोटी समस्या नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी अपनी जिम्मेदारी का ठीक से एहसास कर लिया उसे कहीं भी कोई परेशानी नहीं होगी। ऐसे मे नेताओं और अधिकारियो दोनों को अपनी- अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और दोनों के बीच आपसी समन्वय होनी चाहिए। उन्होंने राजद के इस बयान पर कि सरकार कभी भी गिर सकती है, चुटकी लेते हुए कहा कि तेजस्वी यादव बहुत दिनों से यह दावा कर रहे, अब वे गलतफहमी मे है तो उनके दावे का क्या किया जाए। बिहार की सरकार स्थिर है, यह चलेगी, इसमें कहीं कोई समस्या नहीं है।

whatsapp channel

google news

 
Share on