Vande Metro: वंदे भारत ट्रेन के बाद दौड़ेगी वंदे मेट्रो, सबसे पहले इस राज्या को मिलेगा तोहफा, जानें रूट

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 20 मई 2023, 2:49 अपराह्न

Vande Metro in Odisha: भारतीय रेलवे की ओर से एक बड़ी खुशखबरी साझा की गई है। दरअसल रेलवे विभाग अपनी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जहां एक और महत्वकांक्षी योजना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दायरा लगातार देश के तमाम हिस्सों में बढ़ा रहा है, तो वही 18 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के पुरी से हावड़ा तक जाने वाली अगली वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखा दी है। वही अब वंदे भारत ट्रेन के बाद रेलवे विभाग में मेट्रो के प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहा है। इस बात की जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साझा की है। उन्होंने वंदे मेट्रो के लिए एक नया रूप भी बताया है, जिसके साथ उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि देश की पहली वंदे मेट्रो किस राज्य में चलेगी।

किस राज्य में चलेगी देश की पहली बंदे मेट्रो?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से साझा जानकारी के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने के बाद ओडिशा को अब जल्द ही वंदे मेट्रो की सौगात भी मिलने वाली है। रेलवे की ओर से पुरी, भुवनेश्वर, कटक के बीच वंदे मेट्रो का संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन की शुरुआत जनवरी-फरवरी 2024 के बीच की जा सकती है।

Vande Metro

क्या है वंदे मेट्रो

वंदे मेट्रो की बात करें तो बता दे कि यह वंदे भारत ट्रेन का एक छोटा स्वरूप है, जिसे कम दूरी के लिए दो शहरों के बीच चलाया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस ट्रेन का ऐलान बजट 2023-24 में किया था। इस ट्रेन के माध्यम से यात्री 100 किलोमीटर की दूरी को बेहद कम समय में तय कर सकेंगे। रेलवे की ओर से वंदे मेट्रो के प्लान की जानकारी देते हुए बताया गया कि वंदे मेट्रो को बड़े शहरों में 50 से 60 किलोमीटर के बीच संचालित किया जाएगा, जहां बड़ी आबादी रहती है और जिन दो शहरों के बीच लोग ज्यादा आवागमन करते हैं। ऐसी जगहों पर वंदे मेट्रो की शुरुआत की जाएगी।

भारतीय रेलवे की ओर से इन ट्रेनों के लिए लोगों को प्रीमियम लोकल ट्रेन की सुविधा देने की तैयारी पर काम चल रहा है। यह ट्रेन खासतौर पर उन लोगों को फायदा पहुंचाएंगी, जो शहरों में काम करते हैं और हर दिन आसपास के शहरों से बड़े शहरों में काम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। इस ट्रेन में यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधा के साथ-साथ उनके समय की बचत करने का मौका भी मिलेगा।

ओडिशा को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन

बता दे 18 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश को 17वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी। हालांकि यह ओडिशा के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन हावड़ा से पुरी के बीच के सफर को महज 6.25 घंटे में पूरा कर लेती है। इसके साथ ही इस ट्रेन के जरिए भारतीय रेलवे ने दो प्रमुख टूरिज्म शहरों को भी आपस में जोड़ दिया है, जिसका फायदा सीधे तौर पर पर्यटन विभाग को मिलेगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post