Gold-silver Price: सोने चांदी के खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। आज 21 नवंबर को सोने चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिल रहा है। 10 ग्राम सोना सस्ता होकर 61770 पहुंच गया है। चांदी के दाम में भी कमी देखने को मिल रहा है और अब चांदी 76000 किलो बिक रहा है। HDFC securities के द्वारा यह जानकारी साझा की गई है।
Gold-silver Price: दिल्ली में सोने की कीमत
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के रेट में ₹50 की कमी देखी गई। ₹50 की कमी के बाद सोना का रेट 61770 प्रति 10 ग्राम रह गया है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61820 पर बंद हुआ था।
जानिए आज चांदी की कीमत
बात अगर चांदी की करें तो दिल्ली के बाजारों में आज चांदी के कीमत में भी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी की कीमत ₹300 लुढ़क कर अब 76000 प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही है।
विदेश के बाजारों में भी सोने के रेट में हुई गिरावट
विदेशी बाजारों में सोने के रेट में गिरावट देखने को मिल रही है। सोना का रेट गिरावट के साथ 1978 प्रति अंश जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.55 डॉलर प्रति औन्स रह गई है।
मिस कॉल के जरिए जान सकते हैं सोने चांदी के रेट (Gold-silver Price)
आप सोने चांदी के रेट को घर बैठे भी जान सकते हैं।आपको इसके लिए 8955 66 44 33 पर मिस्ड कॉल देना होगा उसके बाद आपके फोन पर सोने चांदी का ताजा रेट मैसेज के जरिए भेज दिया जाएगा। आप इससे सोने चांदी के रेट के बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं।
Also Read: Gold-silver Rate: दिवाली बाद धराम से गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए सोना चांदी का ताजा रेट
त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद अब शादी सीजन की शुरुआत होने वाली है ऐसे में सोने चांदी के रेट में कमी होने से लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है। सोने चांदी की कीमत में गिरावट होने के बाद आप आसानी से सोने चांदी की खरीदारी कर सकते हैं।