बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट से नहीं मिली राहत; 17 मई तक बढ़ी रिमांड अवधि

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 मई 2023, 11:01 पूर्वाह्न

Youtuber Manish Kashyap Case Update: बिहार के फेमस यूटयुबर मनीष कश्यप की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। मुदरैई कोर्ट में 4 मई को हुई सुनवाई के बाद मनीष कश्यप की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। वहीं अब मनीष कश्यप के मामले में अगली सुनवाई 17 मई को होगी। फिलहाल मनीष कश्यप तमिलनाडु की मुदरैई की सेंट्रल जेल में बंद है। वहीं अब सबकी नजरें सुप्रीम कोर्ट में होने वाली 8 मई की सुनवाई पर टिकी है। गौरतलब है कि तमिलनाडु पुलिस की ओर से मनीष कश्यप पर मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो दिखाने के मामले में केस दर्ज है और इसी मामले में उनसे लगातार पूछताछ हो रही है।

ये भी पढ़ें-बिहार में हर प्रखंड में खुलेगा सुधा मिल्क-डे बूथ, जाने ले कैसे ले सकते हैं एजेंसी?

कसता जा रहा है मनीष कश्यप पर कानूनी शिकंजा

मनीष कश्यप की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। लगातार तमिलनाडु पुलिस का शिकंजा उन पर कसता ही जा रहा है। बीते महीने तमिलनाडु पुलिस की ओर से मनीष कश्यप पर एनएसए यानी नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया था। हालांकि इस केस के दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई पर कोर्ट ने तमिलनाडु पुलिस से एनएसए के तहत केस दर्ज करने की वजह भी पूछी थी। साथ ही सख्त रुख अपनाते हुए कोर्ट की ओर से यह भी कहा गया कि- आखिर इसने ऐसा क्या किया, जिसके कारण देश की सुरक्षा को खतरे की आशंका पर लगने वाले एनएसए एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया?

ये भी पढ़ें-बिहार में से खत्म होगा जमीनी विवाद! अब जमाबंदी पंजी मे दिखेगा बैक के पास गिरवी रखी जमीन

Youtuber Manish Kashyap

बता दे अभी भी मनीष कश्यप तमिलनाडु पुलिस की गिरफ्त में है। तमिलनाडु में उत्तर भारतीय मजदूरों के साथ कथित दुर्व्यवहार और हिंसा के मामले में दिखाए गए उनके फर्जी वीडियो के आरोप में उन पर यह कार्रवाई की जा रही है। वहीं बिहार पुलिस की ओर से अनुसंधान और पूछताछ के बाद अब ट्रांजिट रिमांड पर मनीष कश्यप को तमिलनाडु लाया गया और यहीं पर सुनवाई चल रही है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।