ICC ODI World Cup: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों बुरी तरह से हार मिली । ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को 6 विकेट से हरा दिया और इसके वजह से भारत के फैंस का दिल टूट गया। भारतीय फैंस को काफी ज्यादा निराशा का सामना करना पड़ा। जब से वर्ल्ड कप इंडिया हारा है तब से लोग इस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
लेकिन आपको ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब दूसरा वर्ल्ड कप होने में काफी ज्यादा समय नहीं है। जी हां साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप दूसरी बार खेला जाएगा। लेकिन अब भारत में वर्ल्ड कप नहीं खेला जाएगा बल्कि दक्षिण अफ्रीका जिंबॉब्वे और नामीबिया में यह मुकाबला खेला जाएगा।
ICC ODI World Cup: कहाँ खेला जाएगा वर्ल्ड कप 2027
सबसे पहले तीन वर्ल्ड कप इंग्लैंड में ही खेला गया था। 1987 में पहली बार वर्ल्ड कप इंग्लैंड से बाहर हुआ। इस बार वर्ल्ड कप भारत में खेला गया लेकिन अब अगला बार वर्ल्ड कप भारत में नहीं होगा बल्कि दूसरे देश में खेला जाएगा। जी हां अगली बार वर्ल्ड कप 2027 में अफ्रीका जिंबॉब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा।
कितने साल के अंतराल पर एक देश आयोजित होता है वर्ल्ड कप
वर्ल्ड कप एक देश में होने के बाद इस देश में होने में काम से कम 8 से 12 साल का समय लग जाता है। भारत में 1987 में वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था उस समय इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत-पाकिस्तान ने मिलकर की थी। 1996 में भारत-पाकिस्तान-श्रीलंका में वर्ल्ड कप हुआ। ऐसे मे देखे तो उस समय भारत को एक गैप कर चौथे के बाद छठे वर्ल्ड कप का आयोजन का मौका दिया गया था।
2011 के बाद 2023 में
फिर भारत को विश्व कप के आयोजन के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। 1999, 2003, 2007 तीन विश्व कप का आयोजन भारत से बाहर हुआ। भारत में सीधे साल 2011 में विश्वकप हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल कर खिताब लिया. अब विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत ने की थी जिसमें उसे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली।
भारत में कब होगा अगला वनडे विश्वकप(ICC ODI World Cup)
भारत मे साल 2031 का विश्वकप भारत में ही होगा. भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी है कि इस साल के 13वे विश्व कप के बाद भारत को 15वे विश्वकप की मेजाबानी का मौका मिल चुका है। 2031 के विश्व कप की मेजबानी भारत और बांग्लादेश मिलकर करेंगे. यह फैसला साल 2021 में ही तय हो गया था. वहीं उससे पहले भारत और श्रीलंका साथ मे 2026 टी20 विश्व कप का आयोजन करेंगे.
Share on