जानिए साल 2024 में कब लग रहा है पहले सूर्य ग्रहण? नोट कर ले सही डेट और तारीख

Surya mGrahan 2024 : हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से विक्रमी संवत का प्रारंभ हो रहा है। इसको पूरे विश्व में नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। 9 अप्रैल को पूरे देश में हिंदू नव वर्ष के रूप में मनाया जाएगा और ठीक उसके एक दिन पहले 8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है।

सूर्य ग्रहण का समय(Surya grahan 2024)

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण इस साल लगने वाला है। निर्णय सागर पंचांग के अनुसार भारतीय समय से ग्रहण का स्पर्श रात 10:00 बजे होगा और मोक्ष रात्रि 1:29 पर होगा।

सूतक काल में करें यह काम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण में सूतक स्पर्श कल से ठीक 12 घंटे पहले लग जाएगा और मोक्ष काल के बाद ही स्नान आदि करने के साथ ही दान पुण्य कर्म आदि करना चाहिए।

ग्रहण काल में भगवान की मूर्ति का स्पर्श निषेध रखा जाता है। इस दौरान भगवान के मंदिर का गेट बंद कर दिया जाता है। इस दौरान सोना या मनोरंजन करना भी वर्जित माना जाता है।

whatsapp channel

google news

 

तुलसी के पत्ते का करें प्रयोग

सूतक काल में तुलसी के पत्ते का प्रयोग किया जाता है।सूतक होते ही भोजन आदि नहीं करना चाहिए लेकिन यदि कोई बीमार है तो उसके ऊपर यह नियम लागू नहीं होता है। ग्रहण काल में केवल भगवान का भजन कीर्तन आदि किया जाता है। अगर किसी को खाना दे तो उसमें तुलसी का पता डाल दे।

Also Read:Railway News:जनरल टिकट लेने के लिए छुट्टे पैसे देने की झंझट खत्म, QR कोड से होगा पेमेंट

इन देशों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

8 अप्रैल को रात्रि में होने वाले सूर्य ग्रहण में सूतक के नियमों का पालन भारत में रहने वाले लोगों को नहीं करना है। यह ग्रहण नॉर्थ साउथ पेसिफिक उत्तरी अमेरिका ग्रीनलैंड आर्कटिक समुद्र आइसलैंड उत्तरी अंटार्कटिक समुद्र आदि में देखा जाएगा।

Share on