2024 T20 World Cup: मुंबई इंडियंस के बाद T20 वर्ल्ड कप से भी रोहित शर्मा की गई कप्तानी, कौन होगा नया कप्तान?

2024 T20 World Cup: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया है। रोहित शर्मा का 10 साल का सफर मुंबई इंडियन से खत्म हो गया है हालांकि रोहित शर्मा एक क्रिकेटर के रूप में मुंबई इंडियंस में खेलते रहेंगे। वहीं अब रोहित शर्मा के T20 इंटरनेशनल करियर पर भी फुल स्टॉप लगते हुए दिखाई दे रहा है।

2024 T20 World Cup: क्या T20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो जाएंगे रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तानी जाने के बाद अब ऐसा लग रहा है कि T20 वर्ल्ड कप 2024 से भी उनकी कप्तानी जा सकती है। व्हाइट बॉल इंटरनेशनल क्रिकेट में भी हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी माना जा रहा है और लोगों का ऐसा मानना है कि T20 वर्ल्ड कप 2024 से भी रोहित शर्मा बाहर हो सकते हैं।

Also Read: Bihar News: आम आदमी की तरह बिहार के इस DM ने सरकारी अस्पताल में कराई पत्नी की डिलीवरी, बेटे का हुआ जन्म

सूत्रों की माने तो रोहित शर्मा से बीसीसीआई T20 वर्ल्ड कप कप्तानी को लेकर संपर्क बनाए हुए हैं। एक तरफ रोहित शर्मा आईपीएल का कप्तानी नहीं करेंगे तो वहीं दूसरी तरफ ऐसा माना जा रहा है कि अब T20 इंटरनेशनल टीम की कमान रोहित को सौपना भी मुश्किल हो सकता है।

whatsapp channel

google news

 

T20 में गिर रहा है रोहित शर्मा का ग्राफ

रोहित शर्मा का T20 में ग्राफ लगातार गिर रहा है और इसका यह कारण है कि उनका इस फॉर्मेट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। T20 वर्ल्ड कप 2022 में उन्होंने 6 मैच खेला था जिसमें उन्होंने मात्र 116 रन बनाया और उनका रन रेट 19.33 था। आईपीएल में वह पिछले 7 सीजन में मात्र 400 प्लस ही रन बना पाए हैं।

पिछले सीजन में उनके बल्ले से 250 आए थे यही वजह के T20 इंटरनेशनल में उनकी वापसी मुश्किल लगने लगी है। दूसरी तरफ पिछले 1 साल से लगातार T20 की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। रोहित शर्मा इंजर्ड हुए तो सूर्यकुमार यादव ने T20 मैं कप्तान बना दिए गए। अब टीम के पास सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के रूप में दो ऑप्शन बचा है।

Share on