Happy Republic Day: आईटीबीपी के जवानों ने 15000 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, देखें विडियो

संपूर्ण देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस (73rd Republic Day) पूरे जश्न के साथ बना रहा है। वही इस खास मौके पर राजधानी दिल्ली में राजपथ पर आयोजित परेड (Republic Day Celebration) में देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकाली गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस (Republic Day Pared On Rajpath) के जश्न का नजारा हर साल जैसा ही है। इसके साथ ही इस परेड में पहली बार कुछ ऐसी झांकियां और कुछ परंपराएं नजर आई, जिन्हें पहले नहीं देखा गया है।

15000 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा

आजादी के इस खास मौके पर लद्दाख में भारत तिब्बत सीमा पर तैनात आईटीबीपी (ITBP Jawan) के हिमवीर जवानों ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत का तिरंगा (Indian Flag) लहरा 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया। इस दौरान जवानों ने भारत माता की जय-जयकार के साथ देश को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

whatsapp channel

google news

 

आजादी का अमृत महोत्सव क्या है?

इस साल की खास बात यह है कि देश इस बार अपनी आजादी का 75वां जश्न मना रहा है। ऐसे में इस जश्न को आजादी का अमृत महोत्सव (Aazadi Ka Amrit Mahotsav) नाम दिया गया है। देश की आजादी के 73 वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित देश के तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

 

कब मनाया गया था पहला गणतंत्र दिवस

बात आजादी के इतिहास की करें तो याद दिला दें 26 जनवरी 1949 को देश का पहला गणतंत्र दिवस राजधानी की जगह इरविन एंफीथियेटर में मनाया गया था। आजादी के 2 साल बाद साल 1951 में इसका नाम बदलकर नेशनल स्टेडियम रख दिया गया था।

 

कौन थे गणतंत्र दिवस के पहले विदेशी मेहमान

बता दें भारत के गणतंत्र दिवस पर विदेशी मेहमान को बुलाने की परंपरा है। हालांकि बीते 2 सालों से वैश्विक महामारी के चलते भारत में किसी भी विदेशी मेहमान को गणतंत्र दिवस का न्योता नहीं भेजा है। बात भारत के पहले गणतंत्र विदेशी मेहमान की करें तो बता दें इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकरणों गणतंत्र दिवस पर भारत के पहले विदेशी मेहमान थे, जिन्होंने गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया था।

Share on