बढ़ती उम्र के साथ और भी ज्यादा स्टाइलिश हो रहे हैं MS Dhoni, लंबे बालों में माही का नया लुक हुआ वायरस

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. देश दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी के करोड़ों फैंस है . भले ही महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से दूर है लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं. महेंद्र सिंह धोनी का एक नया लुक वायरल हो रहा है जिसमें धोनी बेहद स्टाइलिस्ट और फिट नजर आ रहे हैं.

धोनी का नया लुक हुआ वायरल(MS Dhoni)

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका के प्री वेडिंग सेरेमनी में महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ शामिल हुए. यहां महेंद्र सिंह धोनी बेहद सिंपल लुक में नजर आ रहे थे और काफी स्टाइलिस्ट लग रहे थे.

42 के उम्र में और जवान हो रहे हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अपने बाल काफी बड़े कर रखे हैं जो कि पुराने धोनी की याद दिलाती है. उन्होंने हाफ शर्ट पहना है और सोशल मीडिया पर उनका यह जबरदस्त लुक वायरल हो रहा है. धोनी के फैंस धोनी के लुक को देखकर काफी खुश है.42 साल की उम्र में भी धोनी का फिटनेस देखने लायक है.

आईपीएल में नजर आएंगे महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 में एक बार फिर से चेन्नई के कप्तान के रूप में नजर आएंगे. पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कप्तानी में चेन्नई को जीत दिलाई थी. सूत्रों की माने तो धोनी इस साल लास्ट आईपीएल खेलेंगे इसके बाद वह रिटायरमेंट ले लेंगे. हालांकि धोनी ने इस पर अभी किसी भी तरह का बयान नहीं दिया है.

whatsapp channel

google news

 

Also Read:Railway News:जनरल टिकट लेने के लिए छुट्टे पैसे देने की झंझट खत्म, QR कोड से होगा पेमेंट

महेंद्र सिंह धोनी के फैंस उन्हें एक बार फिर से क्रिकेट ग्राउंड में देखने के लिए बेताब है. आईपीएल से पहले महेंद्र सिंह धोनी का लुक जमकर वायरल हो रहा है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

Share on