Malaika-Arjun Engagement: एक लंबे इंतजार के बाद फाइनली बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाने वाले अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) फाइनली शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह कपल उम्र की हर दीवार को लांघ कर जल्द ही सात फेरे ले लेगा। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी (Malaika Arora And Arjun Kapoor Wedding) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। दरअसल दोनों की सगाई की खबरें इस समय चर्चा का केंद्र बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों अगले हफ्ते तक सगाई कर सकते हैं। हालांकि बता दे अब तक दोनों की ओर से सगाई की तारीख को लेकर कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं आया है।
पेरिस में सगाई करेंगे अर्जुन और मलाइका
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पेरिस में सगाई करेंगे। इस बात की जानकारी ट्रेड एक्सपर्ट उमैर संधू ने ट्विटर पर साझा की है। इस दौरान उन्होंने अपने ट्वीटर पोस्ट ने बताया है कि मलाइका और अर्जुन अगले हफ्ते पेरिस में सगाई करने वाले हैं। इस दौरान उमैर ने दोनों की एक बहुत खूबसूरत तस्वीर को भी अपने इस पोस्ट के साथ अटैच करते हुए साझा किया है।
Breaking news: #MalaikaArora & #ArjunKapoor will get engaged next week in Paris !!! pic.twitter.com/jBOY0bJ0OA
— Umair Sandhu (@UmairSandu) February 20, 2023
2019 से कर रहे हैं डेट
बता दे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 5 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सगाई की खबरों के साथ ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की कुछ नई तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल होने शुरू हो गई है। इन तस्वीरों के साथ ही दोनों की सगाई फंक्शन की जानकारी भी साझा की जा रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि दोनों पेरिस में अगले हफ्ते सगाई करने वाले हैं। हालांकि बता दे शादी की तारीखों को लेकर अब तक कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।