सलमान की बहन से ब्रेकअप के बाद भाभी को दिल दे बैठे थे अर्जुन कपूर, इस तरह शुरु हुई थी Love Story

Malaika Arora And Arjun Kapoor Love Story: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री का पावर कपल कहा जाता है। दोनों की फैन फॉलोइंग लाखों-करोड़ों में है। वही दोनों के बॉन्ड को भी लोग काफी पसंद करते हैं, लेकिन क्या जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के प्यार का सफर इतना भी आसान नहीं था। इसे सिर्फ समाज के ही नहीं बल्कि परिवार के भी कई लोगों की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दोनों की लव-स्टोरी बेहद दिलचस्प है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों अगले हफ्ते पेरिस में सगाई करने वाले हैं। ऐसे में आइए हम आपको दोनों की इस दिलचस्प लव स्टोरी के कुछ खूबसूरत किस्से बताते हैं।

Malaika Arora And Arjun Kapoor

अर्पिता को छोड़ मलाइका को दिल दे बैठे थे अर्जुन

मलाइका अरोड़ा पहले से शादीशुदा भी है और एक बच्चे की मां भी है। मलाइका की पहली शादी सलमान खान के भाई अरबाज खान से हुई थी। वहीं दूसरी ओर अर्जुन कपूर का भी सलमान खान से एक दौर में बेहद करीब रिश्ता था। दरअसल अर्जुन कपूर मलाइका से पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर रहे थे। सलमान को भी अपनी बहन अर्पिता और अर्जुन के रिश्ते के बारे में पता था।

ऐसे में अर्जुन अक्सर सलमान खान के घर आया जाया भी करते थे, लेकिन कुछ समय बाद अर्जुन और अर्पिता का ब्रेकअप हो गया और इसी के साथ दोनों का रिश्ता भी टूट गया। लेकिन अर्जुन का सलमान खान के परिवार से अर्पिता से ब्रेकअप के बाद भी काफी फैमिलियर रिश्ता था। अर्जुन अपने एक्टिंग डेब्यू करियर से पहले सलमान खान से हर मामले में एडवाइस लिया करते थे। ऐसे में वह इसके लिए सलमान खान के घर विजिट करते थे।

Arjun Kapoor With Malaika Girl Gang

मलाइका के दिल में एंट्री करने से पहले गैंग में की एंट्री

इसी दौरान अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की भी कई मुलाकातें हुई। दोनों के बीच बॉन्डिंग इतनी बढ़ गई कि अर्जुन कपूर मलाइका के गर्ल गैंग करीना और अमृता के भी क्लोज आ गए। अर्जुन कपूर मलाइका के गर्लफ्रेंड के साथ ही वेकेशन पर भी जाने लगे। इस दौरान बढ़ती मुलाकातों के साथ अर्जुन और मलाइका के बीच करीबियां बढ़ने लगी, क्योंकि मलाइका और अरबाज के रिश्ते में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। मलाइका ने अरबाज का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया था, तो वह अपने बेटे के साथ पहले से ही एक अलग घर में रहने लगी थी।

Malaika Arora And Arjun Kapoor

12 साल के अंतर का झेलना पड़ा ताना

वहीं इस दौरान अर्जुन कपूर को कई बार मलाइका अरोड़ा के घर के बाहर सपोर्ट किया गया। ऐसे में कई बार इन खबरों ने भी तूल पकड़ा की मलाइका और अरबाज के रिश्ते के टूटने की वजह अर्जुन कपूर है। बता दे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर में 12 साल की उम्र का अंतर है। ऐसे में सोशल मीडिया पर जब दोनों के लव-अफेयर के चर्चे शुरू हुए, तो उम्र के अंतर के चलते दोनों को काफी ताने भी सुनने पड़े। लेकिन इन सबके बावजूद यह पावर कपल कभी अपने रिश्ते को छुपाता नजर नहीं आया। दोनों ने हमेशा मीडिया के कैमरे के सामने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।