टूट गया मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता? 6 दिन से घर से बाहर नहीं निकली है एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के स्टार कपल में से एक है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है। हालांकि दोनों की उम्र के फैसले को लेकर कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच का प्यार कभी किसी भी मोमेंट पर कम होता नजर नहीं आया। दोनों अक्सर एक साथ सपोर्ट किए जाते हैं। बात चाहे पार्टी की हो या वैकेशन की अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर एक साथ नजर आते हैं।

क्या टूट गई मलाइका-अर्जुन की जोड़ी?

वही हाल फिलहाल बॉलीवुड के इस कपल को लेकर कुछ खबरें सुर्खियों में आई है। खबर है कि बॉलीवुड के इस कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया है। अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ ने इस खबर को साझा करते हुए बताया है कि- अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते कुछ समय से एक-दूसरे से नहीं मिल रहे हैं। यहां तक कि मलाइका अरोड़ा बीते 6 दिन से अपने घर से बाहर नहीं निकली है और अर्जुन भी उनके घर पर ही गए हैं, जिसके चलते ही खबर फैल रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

whatsapp channel

google news

 

6 दिन से घर से बाहर नहीं आई मलाइका

वहीं दूसरी और अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के करीबियों ने बॉलीवुड लाइफ को बताया है कि 6 दिन से ज्यादा हो गए हैं, मलाइका अरोड़ा अपने घर से बाहर नहीं निकली है। वह पूरी तरह से आइसोलेशन में है। उन्होंने पूरी तरह से खुद को दुनिया से दूर रखने का फैसला किया है, जबकि अर्जुन कपूर भी इन दिनों एक बार भी उनसे मिलने नहीं गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक अर्जुन कपूर को हाल ही में 3 दिन पहले बहन रिया कपूर के घर डिनर पर सपोर्ट किया गया था। खास बात यह है कि रिया के घर से मलाइका घर का घर बेहद करीब है, लेकिन डिनर के बाद मलाइका के घर ना जाकर अर्जुन सीधे अपने घर वापस आ गए। आमतौर पर अर्जुन और मलाइका अरोड़ा डिनर डेट या कॉफी डेट पर अक्सर साथ ही जाते हैं, लेकिन कुछ समय से दोनों को एक साथ सपोर्ट नहीं किया गया है।

हालांकि हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते। साथ ही आपको यह भी बता दें कि न्यू ईयर के मौके पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक जैसी तस्वीरें शेयर कर न्यू ईयर की बधाई दी थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा था- मैं तुम्हें मिस कर रही हूं मिस्टर पाउटी…वहीं अर्जुन कपूर ने हैप्पी न्यू इयर विश किया था।

Share on