जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर? जाने किस दिन बजेगी शहनाई!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 29 जून 2022, 8:15 पूर्वाह्न

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों एक के बाद एक शादी (Bollywood Weedin Season) की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt And Ranbir Kapoor) के बाद जो जोड़ी शादी के लिए तैयार नजर आ रही है वह अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora And Arjun Kapoor) की जोड़ी है। दोनों की शादी के चर्चे इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका इस साल के अंत तक शादी (Malaika Arora And Arjun Kapoor Wedding) के बंधन में बंध सकते हैं।

Malaika Arora And Arjun Kapoor

क्या साल के अंत तक शादी करेंगे मलाइका-अर्जुन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस साल के अंत यानी सर्दियों के सीजन नवंबर या दिसंबर तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों साल के अंत तक शादी करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा है कि दोनों की शादी एक प्राइवेट वेडिंग होने वाली है। इसमें सिर्फ उनके परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे।

Malaika Arora And Arjun Kapoor

मलाइका-अर्जुन के लव अफेयर के चर्चे काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों मीडिया के कैमरे के सामने भी खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। वही हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा ने भी कहा था कि- वह अपनी आगे की जिंदगी अर्जुन कपूर के साथ ही बिताना चाहती हैं। ऐसे में उनके बयान से तो साफ था कि दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।

Malaika Arora And Arjun Kapoor

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की वेडिंग रजिस्टर्ड वेडिंग हो सकती है। दोनों शादी रजिस्टर कराने के बाद एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन करेंगे। पार्टी में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल होंगे। मलाइका-अर्जुन की शादी की खबरों के साथ ही दोनों के वेडिंग आउटफिट की चर्चा भी खासा सुर्खियां बटोर रही है, लेकिन अब तक दोनों की तरफ से शादी को लेकर किसी तरह का कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं आया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।