14 दिसंबर दिन सोमवार- इन राशि के लोग माता कुलदेवी की आशीर्वाद से बन जाएंगे धनवान ।

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 14 दिसम्बर 2020, 9:17 पूर्वाह्न

मिथुन- आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा खराब जा सकता है। इस राशि के लोगों पर आज ग्रहों का साया रहेगा थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दूसरे लोगों के बातों पर उतना ध्यान नहीं देना चाहिए । अगर आपके ऊपर कोई किसी प्रकार को लेकर कोर्ट का आना जाना लगा रहता है तो आपको उससे आज सफलता मिल सकती है। व्यवसाय नौकरी धंधे में ज्यादा से ज्यादा लाभ आ सकते हैं।

वृष राशि- इस राशि वाले लोग आज अपने पार्टनर की बातों पर ज्यादा ध्यान दें। इधर उधर के लोगों के बातों में ज्यादा ना परें नहीं तो भारी नुकसान का भुगतान करना पर सकता है। आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है । आप अपनी जीवन साथी के साथ प्रेम बनाए रखें।

कर्क राशि– आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा गुजरेगा । आपके घर में सिर्फ खुशियां ही खुशियां होगी। अगर आप बहुत दिन से कोई नौकरी की तलाश में है तो आपको कोई अच्छा है नौकरी मिल सकता है। आप अपनी सेहत पे थोड़ा ध्यान दें। ज्यादा देर तक रात को घर के बाहर ना रहें। जीवन में आगे बढ़ने के लिए आप गलत काम को कभी ना चुने नहीं तो बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अगर कहीं ऑफिस काम कर रहे हो तो आपके बॉस आपके कार्यों से बेहद खुश रहेंगे।

मेष राशि- आज का दिन आप अपने परिवार के साथ कोई तीर्थ जगह पे यात्रा करने जा सकते हैं। आप अगर शादी- शुदा हो तो वैवाहिक जिंदगी खुशियों से भरा होगा ।

सिंह राशि- आज आपकी आर्थिक ज़िन्दगी में सुधार आ सकता है । आपको अगर पढ़ाई में मन नहीं लगता तो आपको आज से पढ़ाई में पूरा मन लगेगा। आपको किसी से प्यार हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मीन राशि- यह राशि लड़कियों के लिए थोड़ी आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल की ज़िंदगी में वहां के लोगों से आपको परेशानी मिल सकती है। ज़िन्दगी में अगर सुधार लाना लाहें तो कठिन मेहनत करके आप अपनी ज़िंदगी में सुधार ला सकते है।

धनु राशि– सुबह का समय अच्छा गुजरेगा । आप अगर कहीं दोस्त के साथ घूमने गए हो तो आपका दोस्त आपके पैसे का भुगतान करेगा । शादी -शुदा जिंदगी का आप पूरी तरह से आनंद ले।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।