Rashifal 2023: जाने कैसा होगा आपका साल 2023, किन राशियों को मिलेगी सफलता किन्हें शनि से बचने की जरूरत

Horoscope 2023: 2022 अपने अंतिम चरण पर है और जल्द ही 2023 दस्तक देने वाला है। ऐसे में नए साल की दस्तक के साथ ही हर किसी की उम्मीदें भी बढ़ने लगती है। अगर आप भी अपने नए साल से कुछ उम्मीदें कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आपका साल 2023 कैसा होगा, तो आइए हम आपको राशिफल 2023 बताते हैं। राशि के आधार पर जानते हैं कि किसकी राशी कितनी खुशखबरिया लेकर आने वाला है और किसकी भारी पड़ने वाला है।

मकर धनु और कुंभ राशि पर रहेगी शनि की कृपा

साल 2023 की दस्तक के साथ ही कुछ राशियों के लोगों के अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। इन लोगों के लिए नया साल खुशियों की सौगात लेकर आएगा। साल 2023 में मकर, धनु और कुंभ राशि वालों पर भगवान शनि की विशेष कृपा रहेगी। शनि के प्रभाव से उनके बिगड़े काम बन जाएंगे और इन लोगों को अपने प्रयास के साथ हर क्षेत्र में सफलता भी मिलेगी।

कुंभ राशि में गोचर

साल 2023 में कुछ राशियों को शनि की ढैया और कुछ पर को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। ज्योतिष विद्या के मुताबिक एवं पंचांग के आधार पर बात की जाए तो शनिदेव 17 जनवरी 2023 को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि के गोचर में करेंगे, जिसके प्रभाव से विभिन्न राशि वाले लोगों को साल 2023 में कई लाभ मिलेंगे। तो वहीं कई राशि के लोगों को नई अड़चनों का सामना करना पड़ेगा।

शनि देव

whatsapp channel

google news

 

इन राशि पर मेहरबान होंगे शनि देव

  • धनु राशिफल 2023 (Sagittarius Rashifal 2023) – धनु राशि के जातको को नए साल में शनि की साढ़े साती से निजात मिल जायेगी और साथ ही उनके बिगड़े काम भी बनने लगेंगे। वहीं इस राशी के जातकों के घर परिवार में मान सम्मान की वृद्धि होने के साथ आय के नए स्त्रोत भी जुड़ेगे।
  • मकर राशिफल 2023 (Capricornus Rashifal 2023)- मकर राशि के जातको को नए साल शनि की साढ़े साती से छुटकारा मिलेगा और साथ ही मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। कुंभ राशि में शनि के जाने से सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होने के साथ घरों में खुशहाली रहेगी।
  • कुंभ राशिफल 2023 (Aquarius Rashifal 2023)- कुंभ राशि के जातको को नए साल में शनिदेव की साढ़े साती से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। इसके साथ ही ये जातक जिस काम की प्लानिंग कर रहे हैं वह भी पूरे हो सकते हैं। ऐसे में उनपर इस साल भाग्य का मिला जुला असर रहेगा।
  • मिथुन राशिफल 2023 (Gemini Rashifal 2023)- मिथुन राशि के जातको को नए साल शनि की चलने वाली ढैया का प्रभाव खत्म हो जायेगा। साथ ही शनि देव की कृपा से मन मांगी मुराद भी पूरी होगी और आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ बिगड़े काम भी बनने लगेंगे। इसके साथ ही इस राशि के जातको को नए साल के साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से भी राहत मिलेगी।
  • तुला राशिफल 2023 (Libra Rashifal 2023)- तुला राशि के जातको को नए साल में शनि के मार्गी होने पर ढैया का प्रभाव खत्म होगा। साथ ही शनिदेव की कृपा से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से मुक्ति मिल जायेगी। नए कामों के द्वार खुलेंगे और साथ ही भूमि, भवन व अन्य भौतिक सुखों की प्राप्ति भी होने की संभावनाएं है।

शनि को प्रसन्‍न करने के लिए क्या करें

राशिफल 2023 के आधार पर इन राशी के जातकों जैसे मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, कन्‍या, वृश्‍च‍िक और मीन राशि वालों पर शनि का मिलाजुला प्रभाव रहेगा और इनके कामों पर भी शनि की कृपा रहेगी। हालांकि इन्हें शनि को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार व शनिवार को हनुमान चालीसा के पाठ के साथ-साथ गरीबों को भोजन आदि भी कराना होगा। इससे इन्हें सकारात्मक प्रभाव मिलेगा और इस साल में आपकी उन्नति पर मंडरा रहे नकारात्‍मक प्रभाव भी कम हो जायेंगा।

Share on