राशिफल 21 फरवरी 2021: किन राशियों का आज खुलने वाला है भाग्य, देखें आज का राशिफल

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 21 फरवरी 2021, 7:32 पूर्वाह्न

राशिफल 21 फरवरी 2021: इन राशियों के आज का दिन खास रहने वाला है, जाने आज का राशिफल

मेष राशि

आमदनी के हिसाब से दिन सामान्य रहेगा । खर्च भी नियंत्रण में होगा तथा सोच समझकर किया जाएगा । रोजमर्रा के कामों में दिल नहीं लगेगा थकान , महसूस होगी ।

वृष राशि

अच्छी कमाई के आसार हैं तथा निवेश के लिए प्रयासरत रहेंगे। धन का व्यय मुख्यत: सुरक्षा के लिए खरीदी गई वस्तु पर होगा। स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित लोग अपना काम सफलतापूर्वक कर पाएंगे ।

मिथुन राशि

ब्याज पर पैसे लगाने वाले लोग लाभ में रहेंगे । शत्रु से द्वेष रहेगा तथा कठोर वाणी का प्रयोग करेंगे । अंत में एकांतवास मन को शांति प्रदान करेगी।

कर्क राशि

नौकरी में परिवर्तन के आसार हैं । आमदनी सामान्य रहेगी । संतान से बहस में ना उलझे । रोजमर्रा के कामकाज में ज्यादा जोश अनुपस्थित रहेगा फलता काम करने में ज्यादा समय लगेगा ।

सिंह राशि

सुखद यात्रा के योग नहीं है अतः यात्रा करने से बचें वरना यह कष्टदायक हो सकती है । आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास सफल साबित होगा ।

कन्या राशि

निरंतर प्रयास आपके कामकाज के अवरोध को दूर करेगी । कामकाज में जोश तथा फुर्ती रहेगी । कमाई होने की संभावना बन रही है लेकिन साथ ही बड़े खर्चे होने का भी डर है । सामाजिक रिश्ते बेहतर होंगे ।

तुला राशि

आर्थिक रूप से समय आपके अनुकूल रहेगा। कूटनीतिक रूप से कामकाज में ध्यान लगाएं । तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें सोच समझ कर जवाब दें । आपके प्रयास सफल साबित होंगे ।

वृश्चिक राशि

आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी । आर्थिक लाभ को बढ़ाने के लिए ज्यादा प्रयास करने होंगे । नई पार्टनरशिप के लिए बात बढ़ाने का उचित समय है ।

धनु राशि

वैचारिक रूप से मन को स्थिर करें । आज का समय किसी दुर्घटना की ओर इशारा कर रहा है । बड़े खर्च की भी संभावना है । स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें तथा प्रतिक्रिया देने के बजाय मौन को चुने।

मकर राशि

विद्यार्थियों का पढ़ाई में रुचि बढेगा । दिखावा करने से बचें । प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय है । मित्रों के साथ व्यवहार में सुधार लाने की आवश्यकता है ।

कुंभ राशि

मन से किए गए कार्य सफल होंगे । हालांकि मानसिक सुकून का अभाव दिख रहा है । किराएदार द्वारा धन प्राप्ति की संभावना है । आर्थिक रूप से भी समय अच्छा रहेगा।

मीन राशि

धन प्राप्ति आसानी से होगी । भाग्य आज आप पर मेहरबान रहेगा । मन प्रसन्न रहेगा क्योंकि आपके द्वारा किए गए कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे । असहनीय परिस्थितियां सहायक बनेंगी।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।