रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी (Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Wedding) के बाद फैंस को अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी (Malaika Arora And Arjun Kapoor Wedding) में अनाउंसमेंट का इंतजार है। दरअसल विकी कौशल कैटरीना कैफ से लेकर रणबीर कपूर आलिया भट्ट तक कई ऐसे सेलिब्रिटीज जोड़े हैं, जिनकी शादी को लेकर अलग-अलग स्पेशल नंबरों का खुलासा हुआ है। इस कड़ी में अब डाइट सब्या नाम के एक वीडियो क्रिएटर ने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर उनसे एक सवाल किया, जिसका अर्जुन ने अनोखा ही जवाब दिया।
शादी के सवाल पर अर्जुन का जवाब
दरअसल डाइट सब्या ने जब अर्जुन कपूर से सवाल किया कि शादी कब? तो उन्होंने एक्साइटमेंट से भरा रिप्लाई किया। बता दे अर्जुन कपूर के साथ अपने चैट के स्क्रीनशॉट डाइट सब्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किए हैं। हालांकि हम उनकी इन चैट को लेकर किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करते, लेकिन अगर इन पर विश्वास किया जाए तो उन्होंने अर्जुन से कई ऐसे सवाल किए जिसको लेकर सामने आए खुलासे काफी चौंकाने वाले हैं।
डाइट साब्या के शादी कब वाले सवाल के जवाब में अर्जुन कपूर ने लिखा- कठिन सवाल!! जब आप अपनी पहचान का खुलासा करेंगे तो मैं शादी कर लूंगा…
मालूम हो कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2019 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर इस बात का खुलासा भी कर दिया था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के साथ खास मोमेंट शेयर करते नजर आते हैं। ऐसे में फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।