वंदे भारत एक्‍सप्रेस क्यों हुई सफेद से नारंगी? केसरिया रंग मे रंगने की वजह का हुआ खुलासा

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 07 अक्टूबर 2023, 3:25 अपराह्न

Vande bharat Express Colour: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नारंगी और सफेद रंग में लॉन्च की गई है। जाने किस वजह से ट्रेन का रंग बदला गया है।

Vande bharat express colour: भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या 34 हो गई है। देश में जब पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस चलाया गया था तो उस समय इसका रंग नीला और सफेद था परंतु अब नए और एडवांस फीचर के साथ इस ट्रेन के रंग में भी बदलाव किया गया है। बता दें कि अब सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नारंगी और सफेद रंग में लॉन्च की गई है। केसरिया रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लॉन्च होते ही विवाद छिड़ गया है। कुछ लोग इस कलर को राजनीति से जोड़ रहे हैं। अब इस बात पर खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सफाई दी है और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रंग को केसरिया करने की वजह का खुलासा भी किया है।

ये है वंदे भारत एक्‍सप्रेस के रंग बदलने के पीछे की वजह(Vande bharat express colour)

पत्रकारों से बात करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नारंगी रंग चुनने के पीछे की वजह शुद्ध विज्ञान है ना की कोई पॉलिटिक्स। यह बिल्कुल ही साइंटिफिक है। उन्होंने आगे कहा कि विज्ञान के अनुसार मनुष्य की आंखें दो रंगों को सबसे ज्यादा और अच्छी तरह से देख सकती है, इनमें से एक रंग पीला है और दूसरा नारंगी। यही वजह है कि यूरोप में चलने वाली लगभग 80% ट्रेन का रंग या तो नारंगी होता है या फिर पीला या फिर नारंगी मिक्स।

ये भी पढ़ें- OYO ROOM में गर्लफ्रेंड संग जाने की है तैयारी? तो देख ले नया नियम, कहीं पुलिस के गच्चे में ना फंस जाये

इन दोनों रंगों के अलावा सिल्वर जैसे और भी कुछ ऐसे रंग हैं जो पीले और नारंगी  की तरह चमकदार होते हैं लेकिन यह कलर आंखों को उतना नहीं सुहाते हैं। रेल मंत्री ने कहा कि सरकार इन्हीं कारणों चलते नारंगी रंग का चुनाव किया है, और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का कलर सफेद से बदलकर नारंगी कर दिया है।

ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, फिर कम हुए गैस के दाम, बस 600 रूपये मे मिलेगें गैस सिलेंडर

अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि पीले और नारंगी रंग अच्छी तरह से दिखने के कारण ही विमान और जहाज में ब्लैक बॉक्स इसी कलर के बनाए जाते हैं, इतना ही नहीं नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) का रेस्क्यू बोर्ड और उनकी लाइफ जैकेट भी नारंगी कलर की इसी वजह से बनाई जाती है।  और इसी साइंस का इस्तेमाल वंदे भारत ट्रेन के लिए भी किया गया है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।