फ्रिज का हार्ट है ये बटन, 90% लोगों का नहीं पता इसका इस्तेमाल, दबाने से डरते है लोग!

Fridge Defrost Button: बदलते दौर के साथ आज फ्रिज हर घर की जरूरत बन गया है। खाने को फ्रेश रखने के लिए इसका इस्तेमाल शहर से लेकर गांव में भी किया जाता है। घरों में लोग ज्यादातर सिंगल डोर फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें डिफ्रॉस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि क्या आप जानते हैं कि फ्रिज में इसके लिए एक अलग से बटन भी दिया जाता है। यह बटन क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है? इसके बारे में फ्रिज इस्तेमाल करने वाले लगभग 90% लोगों को नहीं पता होता। ऐसे में आइये हम आपको फ्रिज को इस्तेमाल करने वाले इस बटन के बारे में बताते हैं।

क्या होता है फ्रिज का डिफ्रॉस्ट बटन (Fridge Defrost Button)

दरअसल सिंगल डोर फ्रिज में आ. बिल्ड होने के बाद इसे डिफ्रॉस्ट करने की जरूरत होती है, लेकिन काफी सारे लोग इसके लिए सीधे फ्रिज को ही बंद कर देते हैं और डिफ्रॉस्ट बटन का इस्तेमाल नहीं करते। बता दे की सिंगल डोर फ्रिज में डिफ्रॉस्ट का बटन एक स्विच के साथ आता है, लेकिन काफी लोगों को इसके इस्तेमाल की जानकारी नहीं होती। ऐसे में वह इसका इस्तेमाल भी नहीं करते हैं।

जहां सामान्य फ्रिज में यह सामने की तरह डिफ्रॉस्ट बटन की तरह होता है, तो वहीं ट्रेडिशनल रेफ्रिजरेटर में डिफ्रॉस्ट स्विच रेड कलर के बटन में दिया गया होता है। फ्रिज का इस्तेमाल आज लहभग हर घर में किया जाता है, लेकिन इसके डिफ्रॉस्ट बटन का बारे लोगों को नहीं पता होगा। बता दे इस डिफ्रॉस्ट बटन को प्रेस करने पर आइस फास्ट स्पीड से हट जाती है।

ये भी पढ़ें- Excitel लेकर आया पैसा वसूल ब्रॉडबैंड प्‍लान: 400Mbps स्‍पीड, 16 OTT ऐप्स के साथ दे रहा FREE मे टीवी

whatsapp channel

google news

 

मालूम हो कि सैमसंग के रेफ्रिजरेटर में यह बटन फ्रीजर के राइट साइड पर दिया गया होता है। वहीं कुछ नए फ्रिज में यह बटन ऊपर की तरफ भी लगा होता है। यह बटन रेफ्रिजरेटर के लिए काफी जरूरी होता है, लेकिन इसके इस्तेमाल के बारे में ना पता होने के कारण लोग अक्सर फ्रिज को बंद कर उसमें ज्यादा मात्रा में जम गई बर्फ को हटाते हैं, जबकि आप इस बटन को प्रेस करने के बाद भी इस काम को बड़ी आसानी से कर सकते हैं।

समय-समय पर फ्रिज को डिफ्रॉस्ट करना है जरूरी

फ्रिज को समय-समय पर डिफ्रॉस्ट करना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि डिफ्रॉस्ट की लेयर फ्रिज में एनर्जी एफिशिएंसी को कम कर देती है। वहीं कुलिंग मेंटेन करने के लिए फ्रिज को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और इसमें बिजली की खपत भी ज्यादा लगती है। ऐसे में अगर आप इन सारी परेशानियों से बचना चाहते हैं, तो समय-समय पर अपने फ्रिज के फ्रीजर को डिफ्रास्ट करते रहा करें।

Share on