यूक्रेन के लोगों ने रूसी सैनिक को धर दबोचा, फिर उसके साथ जो किया देखकर चौंकी पूरी दुनिया!

रूस और यूक्रेन (Russia And Ukraine War) के बीच लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच की कड़वाहट का असर यहां के निवासियों (Ukrainian People) पर सबसे ज्यादा हो रहा है। रूस का इस तरह से यूक्रेन पर आक्रमक रुख अपनाना दुनियाभर को हैरान कर रहा है। वही दोनों देशों के बीच के तनाव की स्थिति को देखते हुए तीसरे विश्वयुद्ध (Third World War) की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रूसी सैनिक (Russian Soldier) यूक्रेन की राजधानी की में लगातार धुसपैठ करने की कवायद में जुटे हुए हैं। इस बीच दोनों देशों के लिए एक ऐसा वीडियो (Russian Soldier Video Viral) सामने आया है, जिसने हर किसी को इमोशनल कर दिया है।

Ukraine Russia War

यूक्रेनियों ने दबोचा रूसी सैनिक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो दुनिया भर के लिए इंसानियत का एक पैगाम है, जिसमें यूक्रेनी नागरिकों के प्रति लोगों के मन में सम्मान और भी ज्यादा बढ़ गया है। इस वीडियो में एक रूसी सैनिक कैमरे के सामने रोता हुआ नजर आ रहा है। इस रूसी सैनिक को यूक्रेन के नागरिकों ने पकड़ (Ukrainians Help Russian Soldier) लिया है, जिसके बाद वह रोने लगता है। खास बात ये है कि इस रूसी सैनिक के साथ यूक्रेन के लोगों ने जैसा व्यवहार किया उसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है।

whatsapp channel

google news

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे यह यूक्रेन के लोग इस रूसी सैनिक को चाय पिलाते और साथ में खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। किसी ने भी उसके साथ किसी तरह का बर्बरता पूर्ण व्यवहार नहीं किया है। यूक्रेन के लोग इस रूसी सैनिक को खाना भी खिला रहे हैं और साथ ही उसकी मां को वीडियो कॉल पर बातचीत कराते हुए उसके ठीक होने की खबर भी दे रहे हैं।

Ukraine Russia War

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि यह रूसी सैनिक पकड़े जाने पर यूक्रेन के लोगों के आगे सरेंडर कर देता है और फूट-फूट कर रोने लगता है, लेकिन जब यूक्रेन के लोग उसे उसकी मां से वीडियो कॉल पर बात करवाते हैं तो वह अपनी मां को अपनी कुशलता का समाचार देता है और साथ में रोने लगता है, जिसके बाद सब लोग उसे शांत कराते हैं और उसकी मां को बताते हैं कि उनका बेटा वहां सुरक्षित है।

Share on