67 साल की उम्र में बिल गेट्स को फिर हुआ प्यार, जाने कौन है गेट्स की नई क्वीन और कैसी दिखती है?

Bill gates Girlfriend: बिल गेट्स (Bill Gates) का नाम दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में शुमार है। अपने कारोबार से अलग इन दिनों बिल गेट्स एक अलग ही वजह से चर्चाओं में है और वह है उनकी लव लाइफ… मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिल गेट्स के रिलेशनशिप में अब एक नया नाम जुड़ गया है। जी हां बिल गेट्स को 67 साल की उम्र में एक बार फिर से प्यार (Bill Gates And Paula Hurd Affairs) हो गया है। दरअसल बिल गेट्स को इस बार सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के सीईओ रहे दिवंगत मार्क हर्ड की पत्नी पाउला हर्ड से प्यार हो गया है। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। बता दे मार्क हर्ड का निधन साल 2019 में हो गया था।

Bill Gates And Paula Hurd

67 साल के बिल गेट्स को हुआ 60 साल की पाउला से प्यार

मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि 67 साल के माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को 60 साल की पाउला हर्ड से प्यार हो गया है। दोनों बीते एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के लव अफेयर की खबरों को न्यूज़ एजेंसी पीपुल ने सूत्रों के आधार पर सामने आई है कि बिल गेट्स और पाउला हर्ड एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Bill Gates And Paula Hurd

whatsapp channel

google news

 

ऑस्ट्रेलियन ओपन में एक साथ आए थे नजर

बता दे कि दोनों को पिछले महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान एक साथ देखा गया था। इस दौरान यह कथित कपल खेल देखने एक साथ पहुंचा था। इस दौरान दोनों एक साथ बैठे भी नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि दोनों बीते एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वही बिल गेट्स के एक करीबी दोस्त का भी कहना है कि पाउला को हमेशा एक मिस्ट्री महिला के रूप में ही देखा जाता है, लेकिन दोनों के बीच काफी अच्छा रोमांटिक रिलेशन है।

Bill Gates And Paula Hurd

2021 में हुआ था बिल गेट्स का तलाक

बात दोनों के पिछले रिलेशनशिप की करें तो बता दे कि बिल गेट्स ने 30 साल बाद मई 2021 में अपनी पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स को तलाक दिया था। तो वही दूसरी ओर पाउला हर्ड के पति मार्क हर्ड का निधन साल 2019 में हो गया था। पाउला और मार्क की दो बेटियां कैथरीन और कैली है।

Share on