मैकेनिक की बेटी बनी ‘CA इंटरमीडिएट एग्जाम’ की टॉपर, इंटर्नशिप कर चुकाई थी फीस

Written by: Satish Rana | biharivoice.com • 18 फरवरी 2021, 1:21 अपराह्न

मुंबई से सटे मुंब्रा शहर की जरीन ने सभी परेशानियों को सहते हुए चार्टर्ड एकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट एग्जामिनेशन की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। इन्होंने पूरे देश में टॉप किया है। इस परीक्षा में जरीन ने लगभग 66% अंकों के साथ टॉप किया है। कोरोनावायरस के चलते इस एग्जाम को कई बार टाला गया हालांकि जब यह परीक्षा हुआ तो कुल 4,094 छात्रों ने परीक्षा दिया। जिसका परिणाम पिछले दिनों 8 फरवरी को आया था।

जरीन मुंबई ठाणे जिले के मुंब्रा में 33 गज यानी 300 स्क्वायर फीट के एक छोटे से घर में अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ रहते हैं। जरीन के अनुसार वह पूरी रात रसोई घर में बैठकर पढ़ाई करती थी। जरीन ठाणे स्थित एक कंपनी में करीब 1 साल तक इंटर्नशिप की जिससे उन्होंने अपने सीए क्लासेस की फीस दी।

जब जरीन को परीक्षा के परिणाम के बारे में पता चला तो उन्हें बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने पूरे देश में टॉप किया है। जरीन ने बताया कि मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि मैं पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करूंगी। मैंने साल 2017 में अप्लाई किया था और 2 साल का गैप लिया।

उन्होंने बताया कि मेरे परिवार ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। इसी के चलते मैंने पिछले साल एग्जाम दिया। एग्जाम में शामिल होने से पहले मैं काफी नर्वस थी। लॉकडाउन के समय मुझे अपनी पढ़ाई पर फोकस करने के लिए बहुत समय मिला। हमारा घर सड़क के किनारे हैं इसलिए वहां पर शोर शराबा बहुत ज्यादा रहता है। इसलिए मैं रात में पढ़ाई करती थी क्योंकि रात के समय वहां पर शोर कम होती थी।

आपको बता दें कि जरीन खान के पिता एक मैकेनिक है उन्होंने ज्यादा पढ़ाई नहीं की सिर्फ नवमी तक पढ़े हैं और उनकी मां गृहिणी हैं। उनके दोनों भाइयों ने पिछले साल दसवीं का परीक्षा दिया है। वहीं उनकी बहन ने भी BSC की पढ़ाई की और एक कंपनी में नौकरी कर रही है।

About the Author :