गाय के गोबर से यहाँ की महिलाओं ने बना दिया कमाल का प्रोडक्ट, अब कई राज्यों से आ रहे डिमांड

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 25 मार्च 2021, 4:49 अपराह्न

महिलाएं अगर कुछ भी चाह जाए तो वो कर के रहती हैं। उनके लिए कोई भी चीज नामुमकिन नही हैं। ऐसा ही कुछ किया है मेरठ गाँव की महिलाओं ने। मेरठ के फफूंडा गांव से ताल्लुक रखने वाली महिलाओं ने गाय के गोबर से एक ऐसी चीज बनाई है जिसकी मांग देश के कई राज्यों में है। दरअसल इन महिलाओं ने गाय के गोबर में गंगाजल आदि मिलाकर इसे इतना पवित्र बना दिया कि आज लोग हवन और शादी व्याह जैसे पवित्र कामों के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

आपको बतादें कि गांव की महिलाएं गाय के गोबर से करशी बनाकर इस तैयार करती है और फिर पैकेट में पैक करती हैं। फिर इन पैकेट को तैयार कर इसे देश के अलग-अलग राज्यों में डिमांड अनुसार सप्लाई करती हैं।

इस पैकेट को तैयार करने वाली महिलाओं के समूह की अद्यक्ष रेखा का कहना है कि आज के समय में इसी गाय के गोबर से ही गाँव की महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। वह बताती है की महिलाएं अपने घर का सारा काम काज निपटाने के बाद पैकेट बनाने में उनकी मदद करती हैं। इस कार्य को करने की प्रेरणा उन्हें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली हैं।

आपको बतादें की गोबर से बना यह प्रोडक्ट दूर से देखने पर बिसकिट्स के पैकेट की तरह दिखता है पर इसकी खुशबू से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हमारी मिट्टी की महक है। इसके अलावा महिलाओं का यह समूह पापड़ भी बनाता है। बात करें अगर दाम की तो गाय के गोबर से बने पैकेट्स और पापड़ दोनो की कीमत 20 रुपये है। इन्ही चीजों की बदौलत आज मेरठ की महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी है और साथ ही दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत भी।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।