भारत के टॉप बिजनेसमैन में गौतम सिंघानिया भी शामिल हैं। ये रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। मुकेश अंबानी के ‘एंटीलिया’ के बाद देश का सबसे बड़ा दूसरा घर इनका ही है। गौतम सिंघानिया का घर ‘जेके हाउस’ 37 मंजिला इमारत हैं। गौतम सिंघानिया का घर काफी आलीशान और लग्जरियस है।

गौतम सिंघानिया का घर मुंबई के ब्रिज कैंडी इलाके में स्थित है। इस 37 मंजिला बिल्डिंग में हर तरह की सुख सुविधाएं मौजूद है। इसके पहली और दूसरी मंजिल पर दुकान है जबकि तीसरी मंजिल से लेकर 14 वी मंजिल तक पार्किंग बनाया गया है। वहीं इस बिल्डिंग में एक म्यूजियम भी बनवाया जा रहा है जो 15 वी मंजिल से लेकर 18 वी मंजिल तक है। 19 वे मंजिल पर एक सर्विस एरिया है। 20 वे मंजिल से लेकर 36 मंजिल तक रिहायशी और रीक्रिएशनल एरिया के साथ-साथ हर तरह की सुविधाएं मौजूद हैं।

इस बिल्डिंग के बाहर संगमरमर का एक मंडप बनाया गया है। संगमरमर का यह मंडप करीब 45 फुट ऊंचा है इसमें एक मूर्ति लगाई गई है। जो सूट और टाई पहने एक सिंहासन पर बैठा है। यह मूर्ति जेके ग्रुप के संस्थापक और गौतम सिंघानिया के दादा लाला कैलाशपत सिंघानिया की मूर्ति है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस घर को बनाने में 270 करोड़ का खर्च आया है। इकोनामिक टाइम्स रिपोर्ट के अनुसार गौतम सिंघानिया के चचेरे भाई ने बताया कि पहले यह 14 मंजिला ही थी। लेकिन दुबारा 37 मंजिला बनाने में 270 करोड़ रुपए खर्च हुए। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस घर की कीमत 81 मिलियन डॉलर है। इस बिल्डिंग में पांच मंजिल सिर्फ गौतम सिंघानिया के पसंदीदा कारों के लिए ही रिजर्व हैं।
लग्जरी कारों का है शौक

जेके ग्रुप के मालिक गौतम सिंघानिया को कारों का बड़ा शौक है उन्होंने कई कार रेस में भी हिस्सा लिया है और जीता भी है। इनके पास लग्जरी स्पोर्ट्स कार का कलेक्शन है। इसमें निसान स्काईलाइन, एरियल एटम, फेरारी 458 लंबोर्गिनी की अवेंटाडोर एस वी शामिल है।















