14 में से 9 फ्लॉप फिल्मों के बाद भी स्वरा भास्कर के पास करोड़ों की दौलत, कहां से इतना कमाती है मैड़म

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 09 अप्रैल 2023, 9:55 पूर्वाह्न

Swara Bhaskar Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर खासा चर्चा में छाई हुई है। स्वरा भास्कर आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी पहचान की मोहताज नहीं है, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा और बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्में दी। स्वरा भास्कर के बारे में बात बेहद कम लोग जानते हैं कि स्वरा अब तक 14 फिल्मों में काम कर चुकी है, हालांकि यहां हैरान करने वाली बात यह है कि उनकी इन 14 फिल्मों में से 9 फिल्में फ्लॉप साबित हुई, जिन्होंने उनके कैरियर में काफी डिजास्टर भी मचाया है। अब ऐसे में अगर हम कहें कि इसके बावजूद भी स्वरा भास्कर करोड़ों की मालकिन है, तो आप भी यह जानने के लिए बेताब हो जाएंगे कि आखिर एक्ट्रेस कहां से और कैसे कमाई करती हैं?

Swara Bhaskar

ये भी पढ़ें: संपत्ति के मामले मे स्वरा भास्कर के सामने फकीर है पति फहाद अहमद, 20 गुना ज्यादा अमीर है पत्नी स्वरा

स्वरा भास्कर की नेटवर्थ

दिल्ली के एक आर्मी फैमिली में 9 अप्रैल 1988 को जन्मी स्वरा भास्कर आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अदाकारा में से एक है। स्वरा भास्कर के पिता इंडियन नेवी में अफसर रह चुके हैं, तो वहीं उनकी मां दिल्ली के जेएनयू में प्रोफेसर है। ऐसे में स्वरा भास्कर को बचपन से ही काफी लग्जरियस लाइफ स्टाइल मिला है। स्वरा ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी, लेकिन पहचान उन्हें बड़े पर्दे से मिली। आलम यह है कि आज एक्ट्रेस की नेटवर्थ करोड़ों में है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्वरा भास्कर 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 40 करोड़ रुपए की मालकिन है।

Swara Bhaskar

क्या है स्वरा भास्कर की कमाई के जरिए

बात स्वरा भास्कर की कमाई की करें तो बता दें कि उनका मेन कमाई का सोर्स उनकी एक्टिंग ही है। स्वरा भास्कर एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपए फीस चार्ज करती है। इसके अलावा वह कई बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी करोड़ों में कमाई करती है। इतना ही नहीं स्वरा भास्कर सोशल मीडिया के जरिए भी लाखों में कमाते हैं।

Swara Bhaskar

ये भी पढे:- प्रोटेस्ट में पनपा था स्वरा-फहाद का प्यार, कैसे स्टूडेंट लीडर को मिला अपने से 20 गुना अमीर एक्ट्रेस का प्यार

स्वरा भास्कर का लग्जरियस लाइफ स्टाइल

करोड़ों की मालकिन स्वरा भास्कर बेहद लग्जरियस लाइफ स्टाइल जीना पसंद करती हैं। उनके पास मुंबई और दिल्ली में बेहद आलीशान घर भी है, जिनकी कीमत करोड़ों में है। स्वरा भास्कर में हाल ही में मुंबई में 3 बीएचके फ्लैट खरीदा है, जो काफी सुर्खियों में भी रहा है। वह अपने ही घर में अपने पति फहाद अहमद संग रहती हैं।

Swara Bhaskar

स्वरा भास्कर को लग्जरियस लाइफ स्टाइल के साथ-साथ महंगी गाड़ियों का भी शौक है। बता दे स्वरा भास्कर के कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक महंगी कारें मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्वरा भास्कर के पास बीएमडब्ल्यू एक्स-1 कार है, जिसकी कीमत 48 लाख रुपए है। यह स्वरा भास्कर की फेवरेट कार है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।