संपत्ति के मामले मे स्वरा भास्कर के सामने फकीर है पति फहाद अहमद, 20 गुना ज्यादा अमीर है पत्नी स्वरा

Fahad Ahmad Net Worth, Education And Family: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कोर्ट मैरिज कर ली है। एक्ट्रेस ने पॉलीटिकल एक्टिविस्ट फहाद अहमद संग निकाह किया है। दोनों जल्द ही अपनी शादी का ग्रैंड सेलिब्रेशन भी मार्च महीने में करने वाले हैं यानी मार्च में रीति रिवाज को निभाते हुए दोनों शादी के बंधन में बंधेगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्वरा भास्कर और फहाद अहमद एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। ऐसे में आइए हम आपको बताएं कि आखिर कौन है स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद, जिनके प्यार में पागल एक्ट्रेस धर्म और संस्कारों की हर मर्यादा को भूल बैठी हैं।

Swara Bhaskar And Fahad Ahmad

कौन है स्वरा भास्कर के शौहर फहाद अहमद?

फहाद अहमद समाजवादी पार्टी के एक युवा नेता है। वह समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाल रहे हैं। बता दें फहाद कॉलेज के समय से ही राजनीति की दुनिया से जुड़ गए थे। छात्र नेता के तौर पर उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। फहाद अहमद ने पिछले साल टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस मुंबई की स्टूडेंट यूनियन के महासचिव का पदभार भी संभाला था। उन्होंने बतौर छात्र नेता काफी नाम कमाया है। इसके अलावा फहाद ने हाल ही में समाजवादी पार्टी को ज्वाइन किया और मुंबई में उनका कार्यभार संभाल रहे हैं।

Swara Bhaskar And Fahad Ahmad

whatsapp channel

google news

 

फहाद अहमद की नेटवर्थ कितनी है

यह बात तो जगजाहिर है कि स्वरा भास्कर बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। उनकी फिल्मों से लेकर उनकी वेब सीरीज तक सभी सुपरहिट साबित हुई है। साल 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक स्वरा भास्कर की नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 40 करोड़ रुपए की है। वही बात स्वरा भास्कर के शौहर फहाद अहमद की करें तो बता दें कि फहाद अहमद की टोटल नेटवर्थ 2 करोड़ रुपए की है। ऐसे में आप समझ ही गए होंगे कि स्वरा भास्कर अपने पति से 20 गुना ज्यादा अमीर है।

Swara Bhaskar And Fahad Ahmad

स्वरा से 3 साल छोटे हैं फहाद अहमद

बात दोनों के बीच के उम्र के फासले की करें तो बता दें कि स्वरा भास्कर और फहाद अहमद में 3 साल की उम्र का अंतर है। स्वरा भास्कर का जन्म 9 अप्रैल 1988 को हुआ था, तो वहीं फहाद का जन्म 2 फरवरी 1992 में उत्तर प्रदेश के बरेली के एक छोटे से गांव में हुआ था। बता दे फहाद अहमद सोशल स्टडी में एमफिल और पीएचडी की डिग्री हासिल कर चुके हैं।

Swara Bhaskar And Fahad Ahmad

स्वरा भास्कर के ससुराल में कौन-कौन है?

बात स्वरा भास्कर के ससुराल वालों यानी फहाद के परिवार की करें तो बता दें कि फहाद एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिताजी जिरार अहमद अलीगढ़ से समाजवादी पार्टी के नेता है। फहाद अहमद के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा कुल 4 भाई-बहन हैं जिनके बारे में कुछ खास जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Share on