सुनील ग्रोवर के पास नहीं काम? चिलचिलाती गर्मी में सड़क किनारे ठेले पर बेच रहे काला-खट्टा गोला, देखें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 26 अप्रैल 2023, 2:14 अपराह्न

Sunil Grover Viral Photos: मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं और अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को हर बार एक नया शौक देते भी दिखाई दे रहे हैं। बीते कुछ महीनों में सुनील ग्रोवर को कभी रिक्शा चलाते, कभी सड़क पर आलू-प्याज बेचते तो कभी दूध बेचते देखा जा चुका है। वहीं अब सुनील ग्रोवर का एक नया अवतार सामने आया है, जिसमें वह चिलचिलाती गर्मी में सड़क किनारे काला खट्टा बेचते नजर आ रहे हैं।

वायरल हुआ सुनील ग्रोवर का नया वीडियो

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के हर दिन नए वीडियो वायरल हो रहे हैं। हाल फिलहाल सुनील ग्रोवर का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वह सड़क किनारे काला खट्टा बेचते नजर आ रहे हैं। अगर आपने अब तक सुनील ग्रोवर का यह वीडियो नहीं देखा है, तो देख लीजिए। इसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे कि किस तरह सुनील चिलचिलाती धूप में दोपहर का स्नैक तैयार कर रहे हैं। दरअसल इसे दोपहर का स्नैक का नाम खुद सुनील ग्रोवर ने दिया है।

ये भी पढ़ें-सुनील ग्रोवर को नहीं मिल रहा काम? कभी प्याज, कभी दूध तो अब ऑटो को चलाने को हुए मजबूर!

इस वायरल वीडियो में सुनील ग्रोवर पूरे डेडीकेशन के साथ काला खट्टा बना रहे हैं। वही आसपास खड़ी भीड़ उन्हें ऐसा करते हुए देख रही है और मजे उठा रही है। सुनील ग्रोवर का यह अंदाज देख एक बार फिर उनके फैंस हैरान हो गए हैं। बीते कुछ समय में सुनील ग्रोवर ने अपनी हरकतों से फैंस को काफी हैरान किया है। यही वजह है कि सुनील ग्रोवर के लेटेस्ट वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर कमेंट की बाढ़ आ गई है।

गुत्थी की कपिल के शो में वापसी की फिर उठी मांग

इस दौरान कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- भैया एक नीला खट्टा मेरे लिए भी प्लीज़… काला नमक डालके…। तो वहीं एक ने कहा- यह काला खट्टा मुझे भी चाहिए… आज बहुत गर्मी है। हालांकि इस दौरान कई लोगों ने सुनील ग्रोवर को कपिल शर्मा का शो छोड़ने के लिए ट्रोल भी किया है और कहा- इसलिए कहते थे कपिल शर्मा का शो मत छोड़ो… देखो क्या से क्या हो गया है।

कहां बिजी है इन दिनों सुनील ग्रोवर?

कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने सुनील ग्रोवर से द कपिल शर्मा शो में वापस लौटने की अपील भी की है। इस दौरान एक यूजर ने लिखा- कृष्णा अभिषेक लौट आया, अब आप भी लौट आइए। बात सुनील ग्रोवर के वर्क फ्रंट की करें तो बता दे कि इन दिनों सुनील ग्रोवर अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘यूनाइटेड कच्चे’ को लेकर काफी बिजी है। इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ भी जल्द रिलीज होने वाली है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।