सुनील ग्रोवर को नहीं मिल रहा काम? कभी प्याज, कभी दूध तो अब ऑटो को चलाने को हुए मजबूर!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 12 फरवरी 2023, 2:20 अपराह्न

Sunil Grover Viral Video: कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले सुनील ग्रोवर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। हर दिन सोशल मीडिया पर वह अपने एक अनोखे ही अंदाज़ की तस्वीरें साझा कर फैंस के बीच काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कॉमेडियन भले ही इन दिनों किसी शो या फिल्म में नजर आ रहे हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर फुल ऑन एक्टिव हैं। इस बात का अंदाजा आप उनके हर लेटेस्ट पोस्ट से लगा सकते हैं, जिसमें हाल ही में वह एक ऑटो रिक्शा चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Sunil Grover Viral Video

 

क्या सुनील ग्रोवर को नहीं मिल रहा काम?

सुनील ग्रोवर की बीते दिनों कई तस्वीरें वायरल हो चुकी है, जिनमें कभी वह आलू-प्याज बेचते, तो कभी दूध बेचते नजर आ रहे हैं। वहीं अब सुनील ग्रोवर की कुछ नई तस्वीरें सामने आई है, जिसमें सुनील ग्रोवर ऑटो चलाते हुए साइड पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को खुद सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- बैठो…

अगर आप भी सुनील ग्रोवर की इस तस्वीर को देखकर परेशान हो गए हैं, तो बता दे कि एक्टर रियल में नहीं बल्कि सिर्फ पोज के लिए ऑटो चला रहे हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सुनील ग्रोवर की तस्वीरों को देखकर फैंस उनके सेंस ऑफ ह्यूमर को देख काफी इम्परेस हो रहे हैं। सुनील ग्रोवर एंटरटेनमेंट के लिए किसी स्टेज शो का इंतजार नहीं करते, वह कोई न कोई तरीका अपने फैंस के एंटरटेनमेंट का ढूंढ ही लेते हैं।Sunil Grover Viral Video

 

सुनील ग्रोवर के ऑटो चलाने वाला यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कॉमेडियन के फैंस काफी मजेदार अंदाज में रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- आगे से लेफ्ट लेकर कपिल शर्मा के शो तक छोड़ देना। तो वहीं एक ने कहा- कपिल शर्मा शो में होते तो रिक्शा नहीं चलाना पड़ता। कमेंट सेक्शन में ज्यादातर लोगों ने सुनील ग्रोवर को कपिल शर्मा के शो छोड़ने का ताना दिया है। तो वहीं एक ने कहा- गुलाटी साहब रिक्शे में गुलाटी तो नहीं खिलाओगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।