Success Story: कभी भिखारियों के साथ सोए तो कभी चलाया टेंपो, फिर गर्लफ्रेंड की शर्त पर बनें IPS अधिकारी

IPS Success Story: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली यूपीएससी के परीक्षा (UPSC Exam) के कई ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने अपनी कामयाबी की कहानी अपनी मेहनत के दम पर लिखी है। इनमें से एक नाम आईपीएस मनोज कुमार का भी है। आईपीएस मनोज कुमार (IPS Manoj Kumar Sharma) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने यही से अपने शुरुआती शिक्षा हासिल की है। मनोज कुमार बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे नहीं थे। ऐसे में उनका पालन पोषण भी आर्थिक मंदी से जूझ रहे परिवार में हुआ है। इन हालातों के बीच उनका आईपीएस बनना किसी संघर्ष भरे जीवन की कहानी (IPS (IPS Manoj Kumar Sharma Success Story) बयां करता है।

IPS Manoj Kumar Sharma

कौन है IPS मनोज कुमार शर्मा

सरकारी नौकरी का सपना आज देश में मौजूद लाखों बच्चे देखते हैं, लेकिन यह सपना उन्हीं लोगों का सफल होता है जो इसे पाने के लिए कड़ा परिश्रम और दृढ़ संकल्प करते हैं। आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी भी कई मुश्किल दौर से गुजरी है। इस सफलता के मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने एक कठिन पथ तय किया है। आज उनकी यह कामयाबी की कहानी हजारों लाखों लोगों को प्रेरित करती है। हालांकि आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की यह कहानी सुनने के बाद आप इसे एक फिल्मी स्क्रिप्ट का नाम भी जरूर देंगे।

IPS Manoj Kumar Sharma

whatsapp channel

google news

 

12वीं फेल हो गए थे मनोज शर्मा

आईपीएस मनोज शर्मा पढ़ाई में कभी भी बहुत अच्छे नहीं थे, यही वजह थी कि वह 12वीं में हिंदी के अलावा अन्य सभी विषयों में फेल हो गए थे। नौवीं और दसवीं भी उन्होंने थर्ड डिवीजन से पास की थी। बचपन से ही इन असफलताओं के बावजूद मनोज ने कभी भी अपनी जिंदगी में हार नहीं मानी थी। लेखक अनुराग ठाकुर ने अपनी किताब Twelfth Fail में मनोज कुमार की जीवनी का जिक्र किया है।

IPS Manoj Kumar Sharma

गर्लफ्रेंड से किया था वादा

12वीं की पढ़ाई के दौरान ही मनोज कुमार शर्मा को प्यार हो गया था। 12वीं में फेल होने की वजह से वह अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाए थे, लेकिन काफी समय बाद उन्होंने यह कहते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया कि तुम हां कर दो, तो तुम्हारे लिए पूरी दुनिया पलट दूंगा… और हुआ भी कुछ ऐसा ही। यूपीएससी की तैयारी के दौरान मनोज कुमार शर्मा का उनकी पत्नी श्रद्धा ने बहुत सहयोग किया। यही उनकी पहली गर्लफ्रेंड भी थी। बता दें उनकी पत्नी श्रद्धा आईआरएस अधिकारी है।

IPS Manoj Kumar Sharma

चौथे अटेम्प्ट में मिली सफलता

मनोज कुमार शर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा में कुल 4 अटेंप्ट किए थे। 3 बार लगातार असफलता हाथ लगने के बाद चौथे प्रयास में उन्होंने 121वीं रैंक हासिल की और आईएएस अधिकारी बन गए। फिलहाल मनोज शर्मा मुंबई पुलिस में एडिशनल कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। उनकी जिंदगी के संघर्षों की कहानी आज हर किसी को असफलताओं से कैसे सफलता की कहानी लिखते हैं, इसके लिए प्रेरित करती है।

Share on